
तस्करी कर मध्य प्रदेश बिकने जा रही 22 पेटी अवैध देशी शराब बरामद,आरोपी फरार
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम अभियान में थानाध्यक्ष भरतकूप सूबेदार बिंद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बोलेरो वाहन संख्या UP96 B 6476 में अवैध शराब का परिवहन कर ले जा रहे 22 पेटी(990 क्वार्टर) अवैध शराब देशी ठेका बरामद की गयी।
चेकिंग के दौरान मिली ये बड़ी सफलता
उल्लेखनीय है कि थानाध्यक्ष भरतकूप सूबेदार बिंद एवं उनकी टीम तथा पीआरवी 2047 की पुलिस टीम थोथी नाला के पास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी भरतकूप की तरफ से एक बोलेरो सफेद रंग की संख्या UP96 B 6476 आती हुई दिखायी दी,जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया,तो वाहन का चालक तेज गति से चलाते हुए सरस्वती भरत मन्दिर इंटर कॉलेज की तरफ ले भाग गया।
पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रोका
पुलिस टीम द्वारा भाग रही गाड़ी का पीछा किया गया तो गाड़ी चालक व एक अन्य व्यक्ति गाड़ी को सरस्वती भरत मन्दिर इंटर कॉलेज की बाउंड्री के पास वाहन बोलेरो को खड़ा कर भाग गए।
गाड़ी में तलाशी के दौरान मिली अवैध शराब
पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी ली गयी। जिसमे गाड़ी के अंदर 22 पेटी शराब देशी ठेका बरामद हुई।पेटियों को खोलकर देखा गया जिसमें प्रत्येक पेटी में 45 क्वार्टर देशी शराब मस्तीहू ब्रांड थी।
वाहन चेकिंग में ये सामान हुआ बरामद
वाहन की सघनता से चेकिंग की गई। जिसमें कैलाश कुमार पुत्र माताप्रसाद निवासी नया छिवलहा हरिहरपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट का ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी उक्त का रजिस्ट्रेशन बरामद हुआ। जिसमे वाहन स्वामी का नाम कैलाश कुमार उपरोक्त का नाम अंकित है, 01 अदद मोबाइल ओप्पो कम्पनी का बरामद हुआ।
थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
अवैध शराब बरामदगी के सम्बंध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना भरतकूप में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया एवं उक्त वाहन को धारा 207 M.V. Act में सीज कर जब्तीकरण कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है।
Published on:
19 Mar 2023 12:17 pm

बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
