
UP weather forecast: 36 डिग्री तापमान के बीच आज शाम बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल
Banda Weather Update: बांदा सहित आसपास के जिलों में रविवार का दिन उमस के नाम रहा। बांदा में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के बाद उमस में और इजाफा हो गया है। इस वजह से लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। वही हवा की धीमी गति के चलते और दिक्कतें बढ़ गई। मौसम विभाग ने फिलहाल तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव होने की संभावनाएं बेहद कम जताई है।
कुछ ऐसा रहा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को बांदा सहित आसपास के अन्य जिलों का अधिकतम तापमान अधिकतम (डिग्री.से.) : 35.0(+2.2), न्यूनतम तापमान (डिग्री.से.) : 27.2 (+1.2), सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 85 प्रतिशत, सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम :73 प्रतिशत, हवा की औसत गति : 8.2 कि.मी./घंटा, हवा की दिशा- उत्तर - पूरब, वर्षा (मि०मी०) : 2.0 दर्ज की गई है। वही तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी हुई है।
पूर्वानुमान
IMD व CSA के मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं। दिनाँक 21-23 अगस्त, 2023 के मध्य तेज हवाओं एवं मेघ गर्जना के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Published on:
20 Aug 2023 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
