10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chitrakoot News: बुंदेली सेना बोली साहब मंदाकिनी पुल घाट में लगवा दिया जाए सीसीटीवी,जाने कारण

चित्रकूट में गंदगी और प्लास्टिक कचरे से बजबज़ा रही मंदाकिनी के पुलघाट कर्वी में बुंदेली सेना ने सफाई अभियान चलाया है।इस दौरान लगभग 5 सौ पालीथिन थैलियाँ नदी से बाहर की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Chitrakoot News: बुंदेली सेना बोली साहब मंदाकिनी पुल घाट में लगवा दिया जाए सीसीटीवी,जाने कारण

Chitrakoot News: बुंदेली सेना बोली साहब मंदाकिनी पुल घाट में लगवा दिया जाए सीसीटीवी,जाने कारण

चित्रकूट डीएम से बुदेली सेना ने मंदाकिनी पुलघाट में पूजन सामग्री विसर्जन के कुंड बनवाने, पुल में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और नदी में कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने का अनुरोध भी किया है।

वही बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मंदाकिनी के पुलघाट में गंदगी का अम्बार लगा है। इसी को देखते हुए और घाट नहाने लायक बनाने के लिए दो दिन कर्वी में सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है l बताया कि पुल के ऊपर से रोज दर्जनों पालीथिन थैलियाँ नदी में फेंकी जाती हैं।सफाई के दौरान लगभग 5 सौ थैलियाँ नदी से बाहर की गई है।

वही लोग पूजन सामग्री पालीथिन थैलियों में भरकर नदी में फेंक जाते हैं। बुंदेली सेना ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पुलघाट और राजा घाट में हवन -पूजन सामग्री विसर्जित करने के लिए कुंड बनवाए जाएँ l साथ ही नदी में पालीथिन फेंकने वालों पर जुर्माना और सजा के प्रावधान किए जाएँ l

पुल में सुबह शाम होमगार्डों की ड्यूटी लगाई जाए और सीसीटीवी कैमरा लगवाकर निगरानी कराई जाय। नदी को बचाना है तो सख्त कदम उठाने ही होंगे l

उन्होंने लोगों से अपील की है,कि नदी में पालीथिन थैलियाँ फेंकना पूरी तरह बंद कर दें। अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब केवल कचरा होगा लेकिन फेंकने के लिए नदी नहीं होगी l वही इस सफाई अभियान में वीपी पटेल जानकी शरण गुप्ता, अतुल सिंह, इरफ़ान खान, पप्पू खान, दादू केशरवानी आदि का योगदान रहा है।