
Mansoon update : चित्रकूट सहित अन्य दो जिलों में उमस भरी गर्मी से आज मिल सकती है राहत,जाने मौसम का हाल
बता दे की आसमान में आज चित्रकूट,बांदा,महोबा में आज सुबह से तेज धूप निकल आई है। आज का तापमान 26 डिग्री तक जाएगा। और सुबह से ही आसमान से तेज धूप के साथ उमस बढ़ सी गई है। लेकिन आज फिर से हल्की फुल्की वर्षा और ठंड हवाओं के साथ बारिश होने आसार है। वही सुबह का तापमान 27 डिग्री से शुरू हुआ। और 26 डिग्री तक जाने वाला है।
वही अगर मौसम विभाग की बात करें तो चित्रकूट,बांदा,महोबा में मिश्रित बादलों और दोपहर में धूप के साथ आज शनिवार को छिटपुट गरज के साथ बारिश होने के आसार है। और दिन में हवाएं ददपू 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा चल सकती है। साथ ही बारिश की संभावना 40%ही जताई जा रही है।
वहीं शनिवार यानि आज शाम महोबा,बांदा और चित्रकूट में न्यूनतम तापमान की बात करे तो आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री जाने वाला है। और हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। और देर शाम बारिश की संभावना 50 % जताई जा रही है। हालाकि दो दिन से शुरू हुई हल्की फुल्की बारिश से जहां एक तरफ लोगो को गर्मी से निजात मिल रही है। तो वही इस बारिश से उमस भी बढ़ा दी है।
Published on:
24 Jun 2023 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
ट्रेंडिंग
