
चित्रकूट जेल अधीक्षक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल,850 पन्ने की है चार्जशीट,जाने पूरा मामला
बता दें कि इसके पहले अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निखत अंसारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। विवेचना के दौरान दोषी जेल कर्मियों के संपत्ति का भी ब्यौरा पुलिस ने लिया था। 11 फरवरी को जेल मिलन कांड में मुख्यालय कोतवाली पर एफ आई आर दर्ज हुई थी।
वही इस संबंध में विवेचना अधिकारी हर्ष पांडे ने बताया कि तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक सागर की चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। और यह चार्टशीट 850 पन्ने की है। उन्होंने कहा कि जेल मिलन कांड के संबंध में सपा के जिला महासचिव फराज खान, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, डिप्टी जेलर चंद्रकला इनके खिलाफ पहले चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी।
अभी ऐसा भी आरोपी लखनऊ जेल में बंद है। अभी कुछ विवेचना चल रही है। जेल मिलन कांड के बाद चित्रकूट जेल में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। चित्रकूट के डिप्टी जेलर राजीव सिंह ने बताया कि यहां पर लगभग 20 कैमरे बढ़ा दिए गए हैं। चित्रकूट जेल के 8 कैमरे लखनऊ से सीधे अटैच हैं।
वही उन्होंने कहा कि जेल में बंद कुख्यात अपराधियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। इनकी सभी गतिविधियां रिकॉर्ड की जा रही हैं। मिलन कांड के बाद जेल में मिलाई के लिए डबल जाली से मिलाई की जा रही है।
Published on:
04 May 2023 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
