
Up Mansoon Update: चित्रकूट सहित आस पास के इलाकों में धूप के साथ छाए रहेंगे बादल,जाने कब होगी बारिश
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के साथ साथ आस पास के जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर धूप और जोरदार बारिश हो सकती है। तेज धूप भी निकलने की संभावना है। चित्रकूट का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बांदा में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। महोबा में भी दिन में तेज धूप के साथ शाम तक जोरदार बारिश होने की संभावना है। हमीरपुर में भी बादलों की आंख मिचोली जारी रहेगी। आइये जानते हैं इन शहरों में कैसा रहेगा मौसम का हाल-
चित्रकूट का मौसम
आज रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में सुबह से ही हल्के बादल और धूप रहेगी। दिन में जोरदार बारिश होने की संभावना है। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। रात को भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
बांदा का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में धूप के साथ साथ काले बादल छाए रहेंगे। छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है। हवा लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रात को 30% पानी गिरने की संभावना है।
महोबा का मौसम
आज के दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज जोरदार बारिश होने की संभावना है। हवा लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। रात को भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
Published on:
16 Jul 2023 08:22 am
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
