
मृतक युवती की बहन से जानकारी लेती हुई एसपी
दो दिन पहले सहेली से हुआ था विवाद
जहां 2 दिन पहले मृतक किशोरी स्नेहा का विवाद उसकी सहेली गरिमा से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर गरिमा ने मृतक किशोरी को 5 हजार रुपये उधार दिए थे। जो मृतक किशोरी उसे वापस नहीं कर रही थी। इस बात को लेकर मृतक किशोरी स्नेहा और गरिमा से विवाद हो गया,जिस पर मृतक किशोरी स्नेहा की सहेली गरिमा ने मऊ थाने में स्नेहा के खिलाफ शिकायत कर दी। जिसपर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जिस पर गरिमा का 1हजार रुपया स्नेहा के पास निकल रहा था जो मृतक स्नेहा से पैसे वापस करा कर दोनों का समझौता करा दिया और उन्हें घर भेज दिया गया था।
समझौते के बाद लापता हुई थी युवती
जिसके बाद मृतक स्नेहा अपने घर से लापता हो गई।जिस को ढूंढने के लिए उनके परिजन प्रयास करते रहे मृतक इस नेहा का कहीं भी कोई जब सुराग नहीं लगा तो पीड़ित परिजनों ने मऊ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
दो दिन बाद युवती का मिला शव
जिसके 2 दिनों बाद आज उसका शव यमुना नदी के महिला घाट पर पड़ा हुआ मिला जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक की चोटी बहन से लगाए आरोप
मृतक किशोरी की छोटी बहन नेहा त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए बताया है। कि उसकी मृतक बहन और उसकी सहेली गरिमा से किसी बात को लेकर आपस में मारपीट हुई थी। जिसके बाद गरिमा और उसके परिजन घर पर आकर गाली गलौज कर रहे थे। जिसका उन्होंने विरोध किया तो वह लोग थाने जाकर उनके खिलाफ तहरीर दे दी जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था।
दोनों पक्षों के पिता को थाने के अंदर बैठा लिया जिस पर मृतक किशोरी ने उसके पिता को छोड़ देने की बात कही जिस पर तैनात वह किसी कांस्टेबल में मृतक किशोरी और उसकी सहेली को दोनों की थप्पड़ो से पिटाई कर दी बाद में उनका समझौता कराकर घर भेज दिया था। लेकिन उनके द्वारा उन्हें देख लेने और जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसकी बहन स्नेहा घर पहुंची और फिर लापता हो गई आज जब उसका शव मिला तो उसका शरीर जला हुआ था और उसके अंदर के कपड़े भी गायब है ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने उसके साथ गलत कर उसकी हत्या कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई।
वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला का कहना है कि 2 दिन पहले मृतक किशोरी और उसकी सहेली से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर पुलिस ने दोनों का समझौता करा उन्हें घर भेज दिया था। जिसके बाद मृतक किशोरी कहीं चली गई थी। जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी मृतक किशोरी को परिजन और पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही थी। तभी आज मृतक किशोरी का शव यमुना नदी किनारे पड़ा हुआ मिला है। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी मृतक किशोरी के डेड बॉडी को देखकर प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि मृतक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर यमुना नदी में छलांग लगा दी है जिससे उसकी मृत्यु हो गई है लेकिन पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
09 Apr 2023 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
