
Chitrakoot News : दिव्यांग व्यक्ति तहसील व ब्लाक के काट रहा चक्कर,नही हो पा रहा काम
जहाँ पर सौ प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति अपने दिव्यांग पेंशन के बनवाने के लिए अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काटते हुए फिर रहा हैं। बता दे मानिकपुर विकासखंड सकरौहा गाँव का निवासी रामबदन पुत्र रामगोपाल दोनो पैर से बिल्कुल दिव्यांग होने के बावजूद भी अपने काम के लिए तहसील परिसर व ब्लाक के चक्कर काटने को मजबूर हैं। रामबदन के बताने के अनुसार लगभग आठ महीने से रामबदन को दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है। उसका कहना है की उसके कई बार ऑनलाइन कराने के बावजूद भी आज तक बैटरी वाली ट्राई साइकिल वाह उसको दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है।
जिस कारण से दिव्यांग व्यक्ति ने मंगलवार को मानिकपुर तहसील परिसर पहुँचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौप कर लगाई न्याय की गुहार। अब बड़ा सवाल यह हैं कि जब सौ प्रतिशत वाले दिव्यांग व्यक्तियों का हैं यह हाल तो सौ प्रतिशत से कम दिव्यांग वाले व्यक्तियों का क्या होता होगा हाल?
Published on:
25 Jul 2023 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
