
डायल 100 बाइक पर बैठेंगे दो सिपाही, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
चित्रकूट. अपराधों पर लगाम कसने हेतु डायल 100 बाइक्स का काफिला डीएम और एसपी ने हरी झण्डी दिखाते हुए रवाना किया। जनपद में 21 बाइक डायल 100 की कानून व्यवस्था पर नजर रखेंगी। सबसे खास बात यह कि ये बाइक्स उन इलाकों के लिए ज्यादा मुफीद हैं जहां अत्यधिक भीड़भाड़ रहती है और जिन इलाकों में संकरे रास्ते यानी डायल 100 की बड़ी गाड़ियों को पहुंचने में मुश्किल होती है। जनपद के दस्यु प्रभावित इलाकों में इन बाइक्स की तैनाती से पुलिस को डाकुओं के खिलाफ अभियान में थोड़ी बहुत सहूलियत मिलने की उम्मीद है। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में डायल 100 बाइक्स काफी मददगार साबित होंगी कानून व्यवस्था को लेकर।
हर बाइक पर रहेंगे दो पुलिसकर्मी
लोगों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से डायल 100 बाइक्स को शनिवार को जनपद के विभिन्न इलाकों में रवाना किया गया। जीपीएस सिस्टम तकनीकि से लैस डायल 100 बाइक पर दो पुलिसकर्मी रहेंगे जो किसी भी घटना की सूचना पर तुरन्त सम्बंधित स्थल पर पहुंचेंगे। खासकर उन इलाकों में जहां बड़े वाहन नहीं पहुंच पाते या पहुंच सकते।
डीएम और एसपी ने किया रवाना
डायल 100 की 21 बाइक्स को शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से डीएम और एसपी ने हरी झण्डी दिखाते हुए रवाना किया। जनपद के मऊ राजापुर पहाड़ी बरगढ़ मानिकपुर मारकुंडी बहिलपुरवा जैसे संवेदनशील थाना क्षेत्रों में कई ऐसे इलाके सुदूर इलाके हैं जहां बड़ी गाड़ियों से पहुंचना गश्त करना मुश्किल साबित होता है खाकी के लिए, इसलिए डायल 100 बाइक्स इन चुनौतियों से निपटने में मददगार साबित होंगी। हरी झंडी दिखाने से पहले डीएम ने खुद सिपाहियों से बाइक के बारे में बारीकी से कई जानकारी ली। एसपी ने भी डीएम को बाइक की कई सारी खूबियां गिनाईं और वहां से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीएम-एसपी को अपने बीच देखकर पुलिस महकमें काफी हलचल भी दिखी।
डायल 100 रिस्पॉन्स टाइम में उम्दा रहा है जनपद का प्रदर्शन
प्रदेश में डायल 100 के प्रतिदिन रिस्पॉन्स टाइम समीक्षा में जनपद का प्रदर्शन अधिकांशतः उम्दा पाया गया है। पूरे कई बार जनपद को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है रिस्पॉन्स टाइम में इसलिए पुलिस का भी मनोबल बढ़ा है और डायल 100 बाइक्स को भी एसपी मनोज कुमार झा ने किसी भी मामले की सूचना पर त्वरित एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।
दस्यु प्रभावित इलाकों में दौड़ेंगी डायल 100 बाइक्स
दस्यु प्रभावित इलाकों में डायल 100 बाइक्स दस्यु गैंगों की गतिविधियों पर नजर रखेगी। आमतौर पर बीहड़ों में पड़ने वाले गांवों में किसी भी वारदात के बाद पुलिस को बड़ी गाड़ियों से पहुंचने मुश्किल होती है साथ ही समय भी लग जाता है इन्ही दुश्वारियों को देखते हुए पाठा के दस्यु प्रभावित क्षेत्रों में ये बाइक्स कारगर साबित होंगी वो भी तब जब इनपर तैनात पुलिसकर्मी मुस्तैदी से अपना कर्तव्य निभाएंगे।
Updated on:
10 Jun 2018 08:46 am
Published on:
10 Jun 2018 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
