चित्रकूट

साधन सहकारी समिति के सदस्यों का चुनाव संपन्न,इन्होंने मारी बाजी

चित्रकूट जनपद के मानिकपुर साधन सहकारी समिति में तीन ग्राम सभाओ में सदस्यों के निर्वाचन प्रक्रिया का चुनाव हुआ संपन्न इसमें प्रत्याशियों की जीत की घोषणा चुनाव अधिकारियों के द्वारा कर दी गई है।

less than 1 minute read
Mar 18, 2023
साधन सहकारी समिति के सदस्यों का चुनाव संपन्न,इन्होंने मारी बाजी

बता दे मानिकपुर साधन सहकारी समिति क्षेत्र के तीन ग्राम सरहट,ऐल्हा बढ़ैया और हेला बगदरी में सुबह से ही रजिस्टर्ड किसान अपना वोट डालने पहुंचे थे।

तीनो गावो में इतने थे वोटर

बता दें की सरहट ग्राम पंचायत में 85 वोटर हैं,तो वहीं बगदरी में 44 और ऐल्हा बढ़ैया में 23 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग साधन सहकारी समिति मानिकपुर के लिए कर रहे थे।

शाम चार बजे शुरू हुई थी गिनती

वोट खत्म होने के बाद वोटो की गिनती आज शाम 4 बजे से शुरू हो हो गई थी,जिसमे मानिकपुर सरहट से सूरज पाल 34,बगदरी से सच्चिदानंद द्विवेदी 18,ऐल्हा बढ़ैया से प्रहलादी 9 वोट पाकर अपनी जीत हासिल की है,जानकारी के लिए बता दे की इस चुनाव में विजय प्रत्याशी ही अध्यक्ष पद के लिए आगे वोटिंग कर पाएंगे।

बराबर मत मिलने पर हुआ विवाद

बगदरी से हारे हुए प्रत्याशी मिथिलेश ने आरोप लगाते हुए बताया है कि हमारा एक वोट जबरदस्ती अनवैलेड कर दिया गया है,वही सूचना के बाद मौके पर कोतवाली प्रभारी मानिकपुर को आना पड़ा,जिसके बाद बगदरी के सच्चिदानंद को विजय घोषित किया गया।

Published on:
18 Mar 2023 10:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर