चित्रकूट के इतिहासकार गुंजन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्रकूट के गणेश बाग में हर वर्ष स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड, अमेरिका जैसे कई विदेशी पर्यटक गणेश बाग को देखने के लिए आते हैं। और यहां मराठा कालीन की कई ऐसी चीजें हैं,जो शायद आज पूरे भारत में आपको देखने के लिए नहीं मिलेगी. गणेश बाग में जो नक्काशी की गई। वह पूरी तरीके से महाराष्ट्र के सबसे प्रिय गणेश भगवान को लेकर नक्काशी अधिक दिखाई गई है।