1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्रकूट घाट पर प्रेमी संग घूमने गई 16 वर्षीय किशोरी, उठा ले गए नाविक, नाव में किया सामूहिक बलात्कार

Chitrakoot News: चित्रकूट के भरतघाट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। यहां पर 16 वर्षीय किशोरी को 6 नाविक उठा कर ले जाते है और सामूहिक बलात्कार करते है।

less than 1 minute read
Google source verification
Chitrakoot News

चित्रकूट घाट पर हुआ दुष्कर्म

धर्मनगरी चित्रकूट से एक भयानक वारदात सामने आई है। चित्रकूट में शुक्रवार को एक 16 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। दरअसल युवती अपने प्रेमी के साथ घाट पर घूमने गई थी। दोनों महिलाओं के कपड़े बदलने वाले कमरे में मिल रहे थे। तभी नाविक की नजर युवती पर पड़ी। और उन्होंने युवती का अपहरण कर लिया। नाविक युवती को नाव में ले गए।

नाव पर किया बलात्कार
युवती जब अपने प्रेमी संग कमरे में गई तब नाविकों की नजर उस पर पड़ गई। उसके बाद नाविकों ने युवती का अपहरण कर लिया और नाव पर ही बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी भाग गए। चित्रकूट थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि पांच आरोपित को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ हो रही है। एक आरोपित फरार है। किशोरी का परिवार और प्रेमी गुजरात के सूरत में काम करते थे।

Story Loader