25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गायात्री प्रसाद प्रजापति रेप केस मामले में आया मोड़, बेटी ने बताया पूरा सच, कहा – मां करवा रही थी…

गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की बेटी का वीडियो हुआ वायरल, बोली मेरी मां ने...

2 min read
Google source verification
गायात्री प्रसाद प्रजापति रेप केस मामले में आया मोड़, बेटी ने बताया पूरा सच, कहा - मां करवा रही थी...

गायात्री प्रसाद प्रजापति रेप केस मामले में आया मोड़, बेटी ने बताया पूरा सच, कहा - मां करवा रही थी...

चित्रकूट. पूर्व खनन मंत्री सपा सरकार गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर भूचाल मचा देने वाली महिला की बेटी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें बेटी ने अपनी मां पर ही गम्भीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। उधर वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने भी बयान दिया है कि उसकी बेटी से उसका अब कोई सम्बन्ध नहीं है। बेटी का वीडियो जबरन बनवाया गया है।

करोड़ों रूपये लेकर गायत्री को बचा रही महिला
वायरल वीडियो में पूर्व खनन मंत्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की बेटी ने अपनी मां पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उसकी मां करोड़ों रूपये लेकर गायत्री प्रजापति को बचा रही है। जबकि दुष्कर्म की घटना उसके व उसकी मां के साथ हुई है। बेटी ने आरोप लगाया कि उसकी मां ही अब उसे मरवाना चाहती है।


जबरन बनवाया गया बेटी का वीडियो
उधर सोशल मीडिया में बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने भी सफाई पेश की है। महिला के मुताबिक उसकी बेटी का वीडियो जबरन बनवाया गया है। महिला के मुताबिक हमीरपुर का व्यक्ति उसकी बेटी को उससे दूर ले गया और ट्रक चालक से शादी करा दी। अब वह व्यक्ति उसकी बेटी का इस्तेमाल कर रहा है। उसके खिलाफ हमीरपुर में दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। उसकी बेटी की हत्या कर उसे फंसाने की साजिश हो रही है।

यह है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला कुछ यूं है कि सन 2017 में जनपद की एक महिला ने तत्कालीन सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर अपनी व अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहलका मचा दिया था। उस वक्त यूपी विधानसभा चुनाव भी था जिसमें सपा को काफी फजीहत भी झेलनी पड़ी थी। अब दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा है कि पूर्व मंत्री ने ऐसी कोई घटना उसके साथ नहीं की। इसी मामले को लेकर महिला की बेटी ने अपनी मां पर आरोप लगाया है कि करोड़ों रूपये लेकर अब गायत्री प्रजापति को उसकी मां बचा रही है।