
Up weather update : चित्रकूट में अगले तीन घंटे का जाने मौसम अपडेट,जाने कब होगी बारिश
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिल में आज देर रात छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। बादल गरजने की भी जानकारी मिल रही है। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। लेकिन अभी सुबह से 3 घंटे तक हल्की बदली के साथ धूप भी निकलेगी। हालाकि 15 जुलाई शनिवार को तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। जोरदार बारिश होने की उम्मीद आज चित्रकूट में कम दिखाई पड़ रही है। आज रात को भी बारिश होने की अधिक संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली भी गिरने का भी खतरा बना हुआ है। खेत पर काम करने वाले किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
आज चित्रकूट का अधिकतम तापमान 3 घंटे के अंदर 33 डिग्री तक जाने वाले है। और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। वही मौसम विभाग के अनुसार चित्रकूट में सुबह से आसमान में बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में तेज धूप निकलने की संभावना है।
उमस लोगों को परेशान करेगी। रात को गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ सकता है।जानकारी के लिए बता दे की चित्रकूट बांदा में लगातार दो दिन से एक भी बारिश नहीं हुई है।
Published on:
14 Jul 2023 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
