
Chitrakoot News : बारिश के लिए चित्रकूट में निभाई गई परंपरा, बुंदेली सेना ने 121 घड़े मंदाकिनी के जल से भोलेनाथ का किया अभिषेक
बता दे की चित्रकूट जिले में बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष वह अपनी बुंदेली सेना की टीम के साथ पुलघाट कर्वी में मन्दाकिनी नदी के जल से भोलेनाथ के अभिषेक की परम्परा रही है। इस वर्ष टीम के अहम सदस्य कर्वी माफ़ी प्रधान बद्री सिंह की माता के देहांत की वजह से कार्यक्रम 15 दिन टल गया था। जिसके कारण आज हमारे द्वारा सावन के दिन 121 घड़े मन्दाकिनी नदी के जल से शिव का अभिषेक कर पूजन किया गया है। और भोलेनाथ से कामना की गई है कि चित्रकूट में भी झमाझम बारिश हो जिससे किसानों को बारिश से लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया की जल अभिषेक के दौरान सामूहिक रूप से क्षेत्र में झमाझम मानसूनी बारिश की कामना की गई है। इस मौके पर कर्वी माफ़ी प्रधान बद्री सिंह,वीपी पटेल, जानकी शरण गुप्ता, अतुल सिंह, राम प्रकाश पाल, धर्मेंद्र ओझा और सुरेंद्र सिंह शेरा मौजूद रहे है।
Published on:
05 Jul 2023 04:58 pm

बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
