21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कालिंदी में जल स्तर बढ़ा, लोगों में दिखी चिंता

 भले ही मंदाकिनी, वाल्मीकि सहित जिले की नदियां सिमट कर अपने स्तर पर आ गई है लेकिन यमुना नदी अब अपना विकराल रूप दिखाने लगी है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ruchi Sharma

Jul 10, 2016

picnic in monsoon

picnic in monsoon

चित्रकूट. भले ही मंदाकिनी, वाल्मीकि सहित जिले की नदियां सिमट कर अपने स्तर पर आ गई है लेकिन यमुना नदी अब अपना विकराल रूप दिखाने लगी है। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।

वैसे अभी कालिंदी खतरे के निशान के काफी नीचे है लेकिन बढ़ रहे जल स्तर से लोग चिंतित है। सहायक नदियों के बाढ़ का पानी अब यमुना को उफान में ला दिया है। राजापुर में यह नदी प्रति घंटा 11 सेंटीमीटर की रफ्तार से चढ़ रही है। ऐसी संभावना है कि सुबह तक नदी के जल स्तर में डेढ़ से दो मीटर का इजाफा हो जाएगा। अभी तो यह नदी खतरे के निशान से नीचे है। फिर लोग चिंतित है जैसे केन, बागे सहित सहायक नदियों में बाढ़ है उसके संभावना है कि यमुना के जल स्तर में अभी और तेजी से इजाफा होगा। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को निर्देश दे किया है कि नदी पर नजर रखे। जैसे की खतरे जैसी बात हो लोगों को एलर्ट कर दें।

ये भी पढ़ें

image