22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chitrakoot News: गंगा दशहरा के दिन लाखो की संख्या में चित्रकूट पहुंचे श्रद्धालु,जाने महत्त्व

चित्रकूट में आज गंगा दशहरा के दिन लाखो की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। जो मां मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Chitrakoot News: गंगा दशहरा के दिन लाखो की संख्या में चित्रकूट पहुंचे श्रद्धालु,जाने महत्त्व

Chitrakoot News: गंगा दशहरा के दिन लाखो की संख्या में चित्रकूट पहुंचे श्रद्धालु,जाने महत्त्व

चित्रकूट में हिंदू धर्म में गंगा दशहरा पर्व को बड़ा ही महत्व माना जाता है। बताया जाता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति गंगा स्नान और नीलकंठ के दर्शन करता है। वह बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। इसीलिए लोगों गंगा दशहरे के दिन गंगा में स्नान जरूर करते हैं।

मान्यता ये भी है। जो भी लोग गंगा स्नान करते हैं। उनके कई तरह के पाप भी कट जाते हैं। इस बार गंगा दशहरा जेष्ठ मास के आज 30 मई को गंगा दशहरा पर्व मनाया जा रहा है।

वही गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त जानने के लिए चित्रकूट के भरत मन्दिर के मंहत दिव्य जीवन दास जी बताते हैं। कि पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 29 मई 2023 को सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी। अगले दिन 30 मई 2023 को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट पर खत्म होगी। उदयातिथि के अनुसार गंगा दशहरा 30 मई को मान्य रहेगा।

स्नान चित्रकूट के मंहत दिव्य जीवन दास जी बताते हैं। कि चित्रकूट की मंदाकनी में जो गंगा दशहरा के दिन स्नान करता है।तो उसके 10 तरह के पाप कट जाते है।पुराणों में जैसे वर्णन है जैसे की ब्रह्मपुराण के अनुसार गंगा दशहरा के दिन हस्त नक्षत्र विशेष महत्व रखता है।

मान्यता है इस अवधि में जो गंगा स्नान करता है। उसके दस तरह के पापों का नाश हो जाता है।इन दस पाप में 3 दैहिक, 4 वाणी के द्वारा किए पाप और 3 मानसिक पाप शामिल है। जैसे झूठ बोलना, हिंसा, नास्तिक बुद्धि रखना, कड़वा बोलना, बिना मंजूरी के दूसरे की चीज लेना, परस्त्री गमन, दूसरों की निंदा करना, किसी का अहित करना, दूसरे की चीजों को गैर कानूनी ढंग से लेने का विचार करना, दूसरे का बुरा होने की कामना करना शामिल है।

बता दे की चित्रकूट की पावन धरती में लाखों की तादात में श्रद्धालु चित्रकूट में पहुंचकर मंदाकनी में स्नान कर रहे है। चित्रकूट भगवान राम की तपो स्थली होने के साथ साथ माता अनसूया के तपोबल से निकली मंदाकनी नदी का महत्त्व काफी बड़ा माना जाता है। इस दिन बताया जाता है। कि यूपी एमपी से भारी ताताद में पुलिस बल तैनात रहता है। गंगा दशहरा पर्व बड़ा ही खास माना जाता है हिंदू धर्म में।