24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chitrakoot Sawan Special : गुजरात और महाराष्ट्र के बाद चित्रकूट में भी रखा जाता है यह विशेष व्रत,जाने पूरी विधि

Chitrakoot Sawan Special: सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में शिव भक्त भगवान शिव और माता पार्वती की इस महीने विशेष पूजा अर्चना करते हैं । धर्म नगरी चित्रकूट में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने के लिए सैकड़ों की तादाद में महिलाओं ने एक साथ 5 दिनों का गौरी जया पार्वती व्रत रखा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Vikash Kumar

•

Updated: 7 Jul 2023, 9:44 AM IST

Chitrakoot Sawan Special : गुजरात और महाराष्ट्र के बाद चित्रकूट में भी रखा जाता है यह विशेष व्रत,जाने पूरी विधि

Chitrakoot Sawan Special : गुजरात और महाराष्ट्र के बाद चित्रकूट में भी रखा जाता है यह विशेष व्रत,जाने पूरी विधि

बता दे की इस व्रत को कुंवारी लड़की और सुहागिन महिलाएं बड़े ही विधि विधान से रखती है। यह व्रत गुजरात और मुंबई का सबसे प्रसिद्ध व्रत होता है। जो आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन यह व्रत किया जाता है। इस व्रत में महिलाएं 5 दिनों का उपवास रखती हैं। और जवारे बोकर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा अर्चना करते हैं।

इसके साथ ही महिलाएं एक साथ मिलकर रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी रखती है। जिसमें अपनी प्रस्तुति देती हैं। और आखिरी दिन बड़े ही धूमधाम से जवारो को ढोल नगाड़ों के बीच मां मंदाकिनी नदी में इसको विसर्जित कर देती है।

ऐसी मानता है कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने भी इसी व्रत को बड़े ही विधि विधान से किया था। इसीलिए इस व्रत को कुंवारी लड़कियां अपने अच्छे वर मिलने की कामना को लेकर व्रत रखती हैं। तो वहीं सुहागिन महिलाएं अपने परिवार की खुशी समृद्धि मनचाहे संकल्प के लिए यह व्रत रखती है।

इस व्रत के रखने से उनकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। इसीलिए इस व्रत को सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में सैकड़ों की तादाद में महिलाएं 25 वर्षों से इस व्रत को मनाती चली आ रही है और इस बार भी बड़े ही धूमधाम से इस व्रत को महिलाओं ने मनाया है।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग