
Chitrakoot Gangrape: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दो दिन पहले नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप में बड़ा खुलासा हुआ है। नाबालिग के प्रेमी ने उसे अपने मल्लाह दोस्तों के हवाले किया था। इसके बाद उन्होंने रात भर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। मध्यप्रदेश के बरौंधा थाना क्षेत्र के गांव की 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अपने बांदा निवासी प्रेमी के मिलने चित्रकूट आई थी। दोनों भरतघाट में महिलाओं के कपड़े बदलने वाले कमरे में मिल रहे थे। तभी कुछ नाविकों ने देख लिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी को नाविक उठाकर ले गए और मंदाकिनी नदी में नाव पर किशोरी के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी आरोपित भाग गए।
चित्रकूट थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि किशोरी का परिवार और प्रेमी गुजरात के सूरत में काम करते थे। वहीं पर दोनों से मुलाकात हुई थी और एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। शुक्रवार को दोनों अपने-अपने घर से चित्रकूट में मिलने के लिए निकले थे।
गैंगरेप की सूचना मिलते ही नयागांव पुलिस हरकत में आई और भरत घाट के सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में नाबालिग लड़की का दोस्त भी शामिल है। उसी के साथ पीड़िता यहां घूमने आई थी। उसके दोस्त ने भी उसका रेप किया और फिर दूसरों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में और छानबीन कर रही है।
5-6 मई की है घटना, सुबह बदहवास हालत में थाने पहुंची नाबालिग
5-6 मई की सुबह 4 बजे एक युवती बदहवास हालत में चित्रकूट थाने पहुंची। उसकी हालत देखकर पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। पुलिस ने युवती को आपबीती सुनाई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर फौरन एक्शन लिया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और पूरे शहर में घेराबंदी की। कई जगह तलाश करने के बाद आखिरकार पुलिस ने उन्हें 3 घंटे में दबोच लिया। उस वक्त आरोपी शहर से भागने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि इस गैंगरेप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रेमी ले गया था भरत घाट, पांच दोस्त भी पहुंचे
एसडीओपी जैन ने बताया कि पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। 6 आरोपियों में 5 नाविक हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता लड़की मध्य प्रदेश के बरौंधा क्षेत्र की रहने वाली है। वहीं, उसका प्रेमी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है। उसका नाम मनोज यादव है। नाबालिग किशोरी और मनोज अक्सर फोन पर बातें करते थे। 5 मई को मनोज ने किशोरी को चित्रकूट घूमने बुलाया। घुमाते-घुमाते वह उसे भरत घाट पर ले गया। यहां वे दोनों अकेले थे। इतने में मनोज के 5 और दोस्त अचानक घाट पर पहुंच गए।
Published on:
09 May 2023 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
