
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते नरेंद्र कश्यप प्रभारी मंत्री
181 करोड़ से विकास कार्यों की बनी सहमति
जिला योजना की बैठक में 181 करोड़ रुपये की लागत की विकास कार्यो की सहमति बनी है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की बैठक में समीक्षा की है जिसकी स्तिथि संतोषजनक बताई है।
प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से की वार्ता
प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया है कि नवरात्रि के दिनों में माननीय मुख्यमंत्री जी ने रामचरितमानस का पाठ प्रदेश के प्रत्येक जिले में कराने के जो निर्देश दिए हैं। उसकी प्रशंसा प्रदेश और देश के 100 करोड़ जनता कर रही है। और लोगों ने पहली बार महसूस किया है। कि हम लोग उस ग्रंथ का पाठ कर रहे हैं जो भारतीय संस्कृति संरक्षण और समाज के संचालन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हुआ है।
जिन्होंने विरोध किया वह सब अप्रत्याशित-मंत्री
मुख्यमंत्री जी की यह घोषणा सौ करोड़ से ज्यादा लोगों के मार्गदर्शन के लिए एक बहुत बड़ा माध्यम बनेगा। जिन लोगों ने इसका विरोध किया वह सब अप्रत्याशित है। वह सब संभावित है यह वही लोग हैं जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी यह वही लोग है जो भगवान श्री राम के अस्तित्व को नकारते हैं यह वही लोग हैं जो रामचरितमानस को फाड़ कर अपमानित करने का काम करते हैं।
प्रदेश की जनता उनके स्तर को जानती है,जनता जान चुकी है। इसीलिए तो 2014, 2019, 2017, 2022 में उत्तर प्रदेश जनता ने ऐसे मानसिकता वाले पॉलिटेक वाले लोगों को सत्ता के बाहर का रास्ता दिखाया योगी जी ने इस मनोदशा के साथ उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की जनता के हित और कल्याण के लिए काम करते हुए सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सब के विश्वास के अर्जन में भारी सफलता हासिल की है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आने वाले नगर निकाय के चुनाव में और देश में होने वाले पार्लियामेंट के चुनाव में हम उत्तर प्रदेश के अंदर 80 में 80 सीटें जीतकर इन विरोधियों को राम के खिलाफ और रामायण के खिलाफ बात करने वाले लोगों को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।
प्रभारी मंत्री ने राहुल गांधी पर बोली ये बात
वही प्रभारी मंत्री ने गुजरात के सूरत कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाए जाने पर उन्होंने कहा है, कि कांग्रेस पार्टी के नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा लगातार विवादित बयान देकर अपने विरोध में जनमत को तैयार करते रहे और देश में नहीं दुनिया में भी श्री राहुल गांधी जी ने भारत के लोकतंत्र की निंदा करते बुराई करके पूरे भारतीयों के मनोबल को गिराने का काम किया है।
देश की जनता इस बात को देख रही है। श्री राहुल गांधी जी को किसी केस में राहुल 2 साल की सजा हुई है,अगर ऐसा निर्णय आया है तो मैं कह सकता हूं श्री राहुल गांधी जी इसके योग्य है इसके लायक हैं। जिस तरीके का बयान जिस तरीके के भारतीय देश और दुनिया में कर रहे हैं निश्चित है और अदालतें भी उस पर अपना फैसला लेगी और देश की जनता भी अपना फैसला देगी।
भारत के लोग सोचते है विकास की बाते-मंत्री
अब भारत उन सब चीजों से आगे बढ़ा है,आज भारत के लोग विकास की बात सोचते हैं। भारत के लोग भारत की शक्तिशाली देश बनाने के बारे में सोचते हैं। जब से देश की सत्ता की बागडोर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है भारत का प्रसप्सन बदला है।
अब भारत के लोग जाति पर विश्वास विश्वास नहीं करते भ्रष्टाचार पर भरोसा नहीं करते परिवारवाद पर लोग भरोसा नहीं करते है,अब विकास और काम पर लोग भरोसा करते हैं।
विकास और काम के लिए नरेंद्र मोदी जी और योगी जी से बड़ा कोई और काम करने वाला देश प्रदेश में नहीं हो सकता इसलिए कांग्रेस को अपने कर्मों की सजा कोर्ट भी देगी जनता भी देगी देश मोदी और योगी के युग को पसंद करेगा और आने वाला लंबे समय के अंतराल में मोदी और योगी के नेतृत्व में भारत के विकास में नई एबारदते लिखने वाला है।
प्रयागराज की घटना पर बोले प्रभारी मंत्री
प्रयागराज की घटना उमेश पाल की हत्या कांड के मामले में उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा में सीना ठोक के बोल दिया था। जो लोग उत्तर प्रदेश को विश्व मार्ग करने का प्रयास करेगा उसको मिट्टी में मिला दिया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री जी ने उस भाव को प्रदर्शित करते हुए हमारे उत्तर प्रदेश के पुलिस ने प्रयागराज के दो अपराधी जो पुलिस को ही अपना टारगेट बना रहे थे। ऐसे अपराधियों को हमारी पुलिस ने मार गिराया और अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई है।
मैं निश्चित आपके माध्यम से उत्तर प्रदेश की जनता को संतुष्ट करना चाहता हूं कि प्रयागराज का एक भी अपराधी जेल की सलाखों से नहीं बचेगा जो अपराधी हमारी पुलिस को छेड़ने का काम करेगा वह वैसे भी बचने वाला नहीं है।
Published on:
23 Mar 2023 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
