
एक दिवसीय दौरे पर प्रभारी मंत्री,
किज्योतिबा फुले समाज सुधारक के रूप में जान जायेगे
प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है किज्योतिबा फुले समाज सुधारक के रूप में देश में जाने गए सामाजिक परिवर्तन उनका इशू था। उनके जन्मदिन को मनाने के लिए ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर फैसला हुआ था, खासतौर से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जेपी नड्डा जी ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के लक्षमण जी ने निर्णय लिया था कि जो पिछले वर्गों में जन्मे संत गुरु महात्मा जिन्होंने समाज के लिए बड़े काम किए हैं।
उसी क्रम में आज चित्रकूट जनपद में महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मदिन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया है। वही प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंत्री,विधायक और सांसदो के परिवार वालो को टिकट न देने का उनसे प्रश्न पूछा तो उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता बेस पार्टी है विचार बेस पार्टी है और हमेशा पार्टी की यह कोशिश रहती है कि जो पहले से सांसद है विधायक है या और दूसरे संवैधानिक पदों पर है।उनको किसी भी होने वाले चुनावों से अपने परिवार को दूर रखना चाहिए ताकि ऐसे कार्यकर्ता जिन्हें अवसर पार्टी नहीं दे पाई है।
सक्रिय और मजबूत लोगो को चुनाव में मिलेगा मौका
पार्टी ने कल की बैठक में यह निर्णय लिया था। कि हमारे उत्तर प्रदेश के सभी मंत्री गणों सांसद विधायक गणों को कोशिश करना चाहिए कि नगर निकाय के चुनाव में वह सक्रिय और मजबूत कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका दें यह बात बिल्कुल सही है। कि लोकसभा और विधानसभा की चुनाव की तरह नगरी निकाय के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में क्लीन स्वीप करने वाली है।
क्योंकि 9 साल में प्रधानमंत्री जी ने जो भारत को दिया, 6 साल में जो योगी जी ने उत्तर प्रदेश को दिया उत्तर प्रदेश की जनता से प्रभावित है तो नगरी निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ा समर्थक जनता जनार्दन का मिलने वाला है।
ये पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर से गायब
मंत्री बोले विपक्षी पार्टियां सपा और बसपा, RLD या कांग्रेस यह सभी पार्टियां उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर से कहीं ना कहीं दूर नजर आ रही हैं। क्यो की इन पार्टियों की करनी और कथनी में बड़ा अंतर होता है सही मायनों में अपने विपक्ष की भूमिका भी नही निभा पाए है।खासतौर पर समाजवादी पार्टी जिन्होंने पिछड़ों के नाम पर वोट लेने की कोशिश की पिछड़े वर्गों को अपना वोट बैंक समझा और जब भी सत्ता में आए सत्ता का केंद्र बिंदु उनका परिवार रहा या कुछ समाज के लोग रहे इस नाते इस निकाय के चुनाव में सपा हो बसपा कांग्रेस या RLD सभी को इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ेगा।
भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर जीत का जज्बा लेकर चुनाव के मैदान में डट गई है।उत्तर प्रदेश की जनता ने वह सब करके दिखाया है जिसकी कल्पना भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता करता था आजमगढ़ और रामपुर दोनों लोकसभा सीटें ऐसी हैं जिस पर हमेशा समाजवादी पार्टी जीती या समाजवादी पार्टी आजमगढ़ को अपना गढ़ समझती थी लेकिन वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला कर इस बात की ओर इशारा कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी उन सीटों पर जीत लेगी जहां पहले कभी नहीं जीती थी।
वहीं मध्यप्रदेश में बाबा रामदेव द्वारा दिए गए विवादित बयान पर उनका कहना है। कि बाबा रामदेव धार्मिक और आध्यात्मिक के बड़े चेहरे के रूप में है। उनका बयान किस परिपेक्ष में है इसका उत्तर वही देंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी का मत स्पष्ट है।
सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, और सबका विश्वास हम सभी को साथ लेकर चल रहे हैं और उसी रीति के आधार पर देश में दूसरी बार प्रदेश में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी को कामयाबी मिली है।
Published on:
11 Apr 2023 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
