16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब्बास अंसारी को जेल में है जान का खतरा, आखिर वो कौन है जो मुख्तार अंसारी के बेटे को मारना चाहता है?

Abbas Ansari in Kasganj jail: अब्बास अंसारी का कासगंज जेल में जान का खतरा बताया गया है। जेल में कौन है डॉन मुख्तार अंसारी का पुराना दुश्मन? ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के बारे में आज आपको बताएंगे।

3 min read
Google source verification
Mukhtar Ansari Son is in Kasganj Jail Uttar Pradesh .

अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद है।

कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में जान का खतरा है। अब्बास के छोट भाई उमर अंसारी ने यूपी के प्रमुख सचिव को चिट्ठी लिखी है। अब्बास अंसारी को कासगंज जेल से किसी दूसरी जेल में ट्रांसफर करने की मांग की है।

उमर अंसारी ने चिट्ठी में लिखा है कि यूपी के बाहुबली बृजेश सिंह और धनंजय सिंह अब्बास अंसारी की हत्या करवा सकते हैं। दोनों बाहुबली कासगंज जेल में बंद ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि ये ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह कौन है? इसका बृजेश ‌‌सिंह और धंनजय सिंह से क्या संबंध है?

IMAGE CREDIT: अपराधी कुंटू सिंह कासगंज जेल में बंद है।

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की दिनदहाड़े की थी हत्या
कुंटू सिंह अपराधी गिरोह D-11 का मुखिया है। यह गिरोह रंगदारी फिरौती हत्या जैसे संगीन अपराध करता है। बसपा के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह कि साल 2013 में दिनदहाड़े हत्या हो गई थी, जिसमें कुंटू सिंह आरोपी है। कुंटू सिंह को लखनऊ में हुए ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जाता है। अब तक प्रशासन कुंटू सिंह की करीब 14 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुका है। इसके ऊपर 75 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यूपी के टॉप-10 अपराधियों की सूची में कुंटू शामिल है।

2010 में डमरू सिंह हत्याकांड की सजा काट रहा ध्रुव सिंह
साल 2010 में ठेकेदार डमरू सिंह की हत्या हो गई थी। इस हत्याकांड में जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी। पुलिस ने चार्जशीट में माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया था। अदालत ने 31 मार्च 2022 को माफिया कुंटू सिंह समेत 9 आरोपियों को 10 साल की कैद की सजा सुनाई थी। तब से कुंटू कासगंज जेल में बंद है।

IMAGE CREDIT: साल 2018 में मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या हो गई थी।

अभी तक हमने आपको माफिया ध्रुव ‌सिंह के बारे में बताया। ध्रुव सिंह का मुख्तार अंसारी से क्या दुश्मनी है? अब इसके बारे में बताएंगे।

कुंटू सिंह का मुख्तार अंसारी से हो चुका गैंगवार
माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने सरकार को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उमर ने सीधे ध्रुव ‌‌सिंह से खतरा नहीं बताया है। उसने यूपी के दो बाहुबली बृजेश सिंह और धंनजय ‌सिंह से खतरा बताया है। माफिया मुख्तार अंसारी की माफिया बृजेश सिंह और धंनजय सिंह से दुश्मनी जग जाहिर है। माफिया कुंटू सिंह का संबंध धंनजय सिंह और बृजेश सिंह से बताया जा रहा है। कुंटू सिंह का कई बार मुख्तार से गैंगवार भी हो चुका है।

जेल में पहले भी हो चुकी है मुख्तार के दो आदमियों की हत्या
तारीख 9 जुलाई, साल 2018: बागपत जेल में यूपी के कुख्यात माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या हुई थी। पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी। उसे झांसी से बागपत लाया गया था। उसे जेल में 10 गोलियां मारी गई थीं। मुन्ना बजरंगी मुख्तार अंसारी की सरपरस्ती में काम करता था।

IMAGE CREDIT: साल 2021 में चित्रकूट जेल में

चित्रकूट जेल में मुख्तार के शूटर सहित दो की हुई थी हत्या
14 मई, साल 2021: सीतापुर का शॉर्प शूटर अंशुल दीक्षित ने दो टॉप मोस्ट अपराधियों की चित्रकूट जेल में हत्या कर दी थी। जेल में वसीम काला और ‌मेराजुद्दीन की हत्या हुई थी। बताया जाता है कि मेराजुद्दीन माफिया मुख्तार अंसारी का शॉर्प शूटर था।

चित्रकूट से कासगंज जेल में शिफ्ट किए गए अब्बास
अब्बास अंसारी को कुछ दिन पहले ही कासगंज जेल भेजा गया है। इससे पहले विधायक अब्‍बास अंसारी चित्रकूट जेल में बंद थे। आपराधिक मामलों में जेल में बंद अब्बास अंसारी से हाल ही में गैर कानूनी तरीके से मुलाकात करने के मामले में उनकी पत्नी निकहत अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल से कासगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया।