IMD भारतीय मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए यूपी के बांदा,चित्रकूट,महोबा,हमीरपुर,प्रयागराज जिलों में अगले कुछ घंटों में घनघोर बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश हुई है। बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। इन जिलों में मौसम 4 दिनों तक विकराल रूप दिखाएगा। इस दौरान बारिश के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं।