31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी इस आयरन लेडी ने प्रियंका गांधी को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा

पीएम मोदी के मैं भी चौकीदार वाले बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 30 Mar 2019, 6:56 PM IST

gulabi gang

बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी इस आयरन लेडी ने प्रियंका गांधी को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा

चित्रकूट. लोकसभा चुनाव की सरगर्मी अपने पूरे शबाब पर है। आरोप प्रत्यारोप जुमलों का दौर जारी है विरोधियों द्वारा एक दूसरे पर। कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को प्रचार के लिए चुनाव मैदान में उतारने के बाद पार्टी कार्यकर्ता भी उत्साह से लबरेज नजऱ आ रहे हैं तो वहीँ पीएम मोदी को भी घेरने में कांग्रेस कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहती। इसी क्रम में पॉपुलर टीवी रियलटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं और बुन्देलखण्ड की आयरन लेडी के नाम से मशहूर गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल ने प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा खुलासा किया है साथ ही पीएम मोदी के मैं भी चौकीदार वाले बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी के कहने पर पार्टी के लिए करूंगी प्रचार

गुलाबी गैंग कमांडर व टीवी रियलटी शो बिग बॉस में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकीं संपत पाल ने कहा कि प्रियंका गांधी के कहने पर उन्होंने कांग्रेस का प्रचार करने का निर्णय लिया है। प्रियंका गांधी ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाने का आश्वासन दिया है। मीडिया से मुखातिब हुईं संपत पाल ने कहा कि कुछ समय पहले उनकी नाराजगी कांग्रेस से थी क्योंकि पार्टी में उनका व महिलाओं का सम्मान नहीं होता था लेकिन जब प्रियंका गांधी से मुलाकात के दौरान उन्हें आश्वासन मिला कि पार्टी में उन्हें (संपत पाल) उचित सम्मान पद दिया जाएगा तो उनकी नाराजगी दूर हो गई और अब वे तथा उनका सन्गठन गुलाबी गैंग पार्टी के लिए प्रचार करेगा।

जेड प्लस श्रेणी में रहते हैं देश के चौकीदार

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए संपत पाल ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा जो ये मैं भी चौकीदार हूं का अभियान चलाया जा रहा है ये छलावा है। देश के चौकीदार तो जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा में रहते हैं जबकि असली चौकीदार को महज 15 सौ रुपये मिलते हैं। दरअसल हिंदुस्तान भेडिय़ा धसान है, जिसने जो कह दिया जनता उसी ओर चल पड़ती है। बीरबल का उदाहरण देते हुए संपतपाल ने कहा कि एक बार बीरबल ने खुद को मूर्ख कह दिया तो राज्य की जनता भी खुद को मूर्ख कहने लगी वही हाल इस समय भी है। वास्तविकता तो यह है कि देश का चौकीदार लोगों को बहका रहा है।

कुछ दिन पहले सपा के पाले में कर ली थी इंट्री

गुलाबी गैंग कमांडर ने कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के खेमे में इंट्री कर ली थी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला था। इसके इतर अब संपत पाल ने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यह कहते हुए कि उनकी नाराजगी दूर हो गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस से संपत पाल सन 2012 व 2017 का चुनाव लड़ चुकी हैं। पार्टी ने उन्हें चित्रकूट की मऊ-मानिकपुर विधानसभा से दोनों बार प्रत्याशी बनाया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश