10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में महिला के साथ युवक कर रहा था कुछ ऐसा, लोगों ने रंगे हांथ पकड़ा और फिर…

दुष्कर्म कर रहे युवक को ग्रामीणों ने रंगे हांथ पकड़ते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी।

2 min read
Google source verification
chitrakoot

खेत में महिला के साथ युवक कर रहा था कुछ ऐसा, लोगों ने रंगे हांथ पकड़ा और फिर...

चित्रकूट. दुष्कर्म कर रहे युवक को ग्रामीणों ने रंगे हांथ पकड़ते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी। कामवासना में अंधा युवक महिला के साथ एक खेत में घिनौने कृत्य को अंजाम दे रहा था। ग्रामीणों ने उसे रंगे हांथों धर दबोचा। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। आरोपी युवक कई दिनों से महिला के ऊपर बुरी नजर रख रहा था और मौका पाते ही उसने अपनी बुरी नियत को हकीकत में बदल दिया। युवक को जमकर पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हवस की आग को बुझाने के लिए बदनीयती को अंजाम देते हुए युवक ने महिला को रास्ते से पकड़कर उसके साथ खेत में दुष्कर्म किया, चीखने चिल्लाने पर आस पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब खेत में अमर्यादित दृश्य देखा तो उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की। इस बीच तमाशबीनों की भी अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने उसे सबक सिखाते हुए उसे जमकर पीटा और पुलिस को सूचना देते हुए उसे कानून के हवाले कर दिया।

रास्ते से जा रही थी महिला

घटना जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र की एक महिला किसी काम से कहीं जा रही थी कि रास्ते में पहले से घात लगाए एक युवक ने उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए एक खेत की ओर ले गया। जिस्म की प्यास बुझाने के लिए युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता द्वारा चीखने चिल्लाने पर आस पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने खेत में तलाशी के दौरान युवक को रंगे हांथों धर दबोचा। पीड़ित महिला मौके से चली गई। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को इत्तला दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

मुकदमा दर्ज

पूरे मामले को लेकर मानिकपुर थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज उसे जेल भेज दिया गया है। वहीँ पीड़ित महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

बहु ने चचिया ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

उधर एक अन्य मामले में बहु ने रिश्ते में लगने वाले चचिया ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला मऊ थाना क्षेत्र का है। पुलिस से शिकायत करते हुए महिला ने आरोप लगाया है कि रिश्ते में चचिया ससुर लगने वाले व्यक्ति ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का पति इलाहाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। घटना के समय पति इलाहाबाद में था। वापस आने पर पीड़िता ने जब पूरी घटना की जानकारी पति को दी तो दोनों(पीड़िता व् उसका पति) थाना पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत करते हुए आरोपी ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले एसपी मनोज कुमार झा का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।