3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chitrakoot news: सड़क हादसा ट्रक ने बाइक सवार को कुचला हुई मौत,परिजनों ने काटा हंगामा

चित्रकूट मुख्यालय कोतवाली अंतर्गत कस्वे के पंजाब नेशनल बैंक के पास ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया है। जिससे मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद देर रात परिजनों ने नेशनल हाईवे जाम कर हंगामा काटा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
सड़क हादसे में मौत के बाद परिजन ने लगाया रोड में जाम

सड़क हादसे में मौत के बाद परिजन ने लगाया रोड में जाम

परिजनों को समझाने के बाद खुला जाम

पुलिस के घंटो समझाने के बाद नेशनल हाईवे का परिवार जनों ने जाम खोला दिया है।बता दें कि मुख्यालय स्थित गीता क्लीनिक के पीछे रहने वाला 23 वर्षीय अमर शुक्ला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अमर शुक्ला मोटरसाइकिल में सवार था।

तेज रफ्तार ट्रक ने रौदा

वह ट्रैफिक चौराहा से अपने घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक अमर शुक्ला को रौंदता हुआ भाग गया। जहां इस घटना में स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दिया था। वही कर्वी कोतवाली पुलिस जाम को जाम को खुलवाने के लिए घंटों मशक्कत के बाद जाम खुलवा दिया।

कुछ दिन पूर्व भी हुई घटना

अभी कुछ दिन ही पूर्व एलआईसी तिराहे में इसी तरह की घटना हुई थी। उसके बाद बस स्टैंड के पास शंकर ढाबा के सामने भी इसी तरह की घटना हुई थी। जिसमें ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। लेकिन शहर में होने वाली घटनाओं से प्रशासन सबक नहीं ले रहा है।लगातार घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में लोगों ने सवाल किया है जैसे ही रात होती है वैसे ही ट्रक शहर से स्पीड से गुजरते हैं, और जिस कारण से दुर्घटनाएं होती हैं। इन दुर्घटनाओं का खामियाजा शहर की जनता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है।

इस संबंध में कर्वी कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक्सीडेंट करने वाला ट्रक मौके से ड्राइवर सहित फरार हो गया है पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Story Loader