
Sawan Somwar 2023: तमाम धर्मग्रंथों में कहा गया है कि भगवान शिव महज सच्चे मन से जलाभिषेक करने भर से प्रसन्न हो जाते हैं। इसके बाद साधक के जीवन में कोई बाधा नहीं रह जाती। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि भगवान शिव महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। इस बार 28 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। अगर आपने अभी तक भगवान शिव का अभिषेक नहीं किया है तो आखिरी सोमवार को यह 5 उपाय जरूर करें। इससे देवाधिदेव महादेव की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। आइए जानते हैं...
शीघ्र प्रसन्न होते हैं भगवान शिव और माता पार्वती (Sawan Somwar 2023 Upay)
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज मिश्र बताते हैं "सावन का महीना सृष्टि के रचयिता भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा उपासना की जाती है। साथ ही सावन सोमवार पर व्रत-उपवास भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि भगवान शिव महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। अत: सावन सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन के आखिरी सोमवार पर ये उपाय जरूर करें। भगवान शिव की कृपा से साधक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।"
सावन सोमवार के उपाय (Sawan Somwar 2023 Upay)
ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज मिश्र के अनुसार सावन के आखिरी सोमवार पर स्नान-ध्यान करने के बाद मधु और सुगंध मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। जलाभिषेक से महादेव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी कृपा से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
2. भगवान शिव बेहद दयालु और कृपालु हैं। महज फल, फूल और जल से प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आप भी महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो पूजा के समय उन्हें भांग, धतूरा, मदार के फूल, अखंडित चावल अर्पित करें। साथ ही गेहूं के आटे, शक्कर और घी से बनी मिठाई अर्पित करें।
3. अगर आप विशेष कार्य में महादेव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
4. सावन सोमवार पर दान करने का भी विधान है। धार्मिक मत है कि सावन सोमवार पर दान करने से साधक के सभी मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। इसके लिए सावन सोमवार पर भगवान शिव की विधि विधान पूर्वक पूजा करने के पश्चात, सफेद चीजों का दान करें। आप दूध, दही, चावल और मिश्री का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भी भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
5. देवों के देव महादेव की कृपा दृष्टि पाने के लिए सावन सोमवार पर पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का जाप अवश्य करें। अगर दुख, शोक और रोग से निजात पाना चाहते हैं, तो स्नान-ध्यान करने के बाद महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जाप करें। इस उपाय को करने से भी महादेव प्रसन्न होते हैं।
Published on:
27 Aug 2023 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
