चित्रकूट जनपद के जिला अस्पताल की शव ले जाने वाली एंबुलेंस वाहन का परिजनों के एंबुलेंस को धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिससे जिले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की वायरल वीडियो ने पोल खोल कर रख दी है,मामला जिला अस्पताल का है।
जहां भरतकूप कस्बे में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी,जिसे जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था जिसके बाद परिजनों ने युवक को पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टर से एंबुलेंस की मांग की थी।
लाख मिन्नतों के बाद मिला था शव वाहन
पहले तो डॉक्टरों ने एंबुलेंस देने से मना कर दिया परिजनों के लाख मिन्नतों के बाद जब एंबुलेंस मुहैया कराई गई,और उसमें शव रखकर उसको पोस्टमार्टम हाउस ले जाने लगे तो उस वक्त एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई मजबूरन परिजनों को एंबुलेंस को धक्का लगाना पड़ा बावजूद इसके एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई।
ई रिक्शा से शव के गए परिजन
जिसके बाद पीड़ित परिजनों को शव को ई-रिक्शा में रखकर पोस्टमार्टम हाउस ले जाना पड़ा है.किसी ने एम्बूलेंस को धक्का लगाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। इस वायरल वीडियो से स्वास्थ महकमे की लचर व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।
सीएमओ ने कहा मामले की होगी जांच
वही इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेश दिवेदी का कहना है कि उनको इस घटना की जानकारी नहीं है. आप लोगों के द्वारा यह जानकारी मिली है वह इसकी जांच कराएंगे की किन कारणों से एंबुलेंस खराब हो गई थी मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।