
Chitrakoot news : जन्मदिन पर तुलसी जल प्रपात घूमने आया पर्यटक पानी मे डूबा,पुलिस की खोजबीन जारी
बता दे की मारकुंडी थाना क्षेत्र के बम्भिया स्थित तुलसी जल प्रपात मे अबुज बागरी, निवासी ग्राम अमदरी थाना नागौद जिला सतना मध्यप्रदेश पर्यटक डूब गया है। मारकुंडी पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से डूबे व्यक्ति की खोजबीन अभी भी जारी है। जानकारी के लिए बता दे की प्रपात मे सुरक्षा के इंतजाम पूरी तरह से फेल है। हर वर्ष बरसात के दिनों मे यहा घटनाएं होती रहती है।
वही घटना के बाद दो-चार दिन ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस सक्रिय रहता है। जिसके बाद कोई भी यहा ध्यान देने वाला नही है। वैसे प्रपात को विकसित करने में सरकार करोड़ों रूपये खर्च कर रही है। लेकिन सुरक्षा के इंतजाम सिफर है। फिलहाल अभी पानी के अंदर डूबे युवक को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
वही डूबे हुए युवक के अन्य साथियों ने बताया कि सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से अबुज कुंड में गिर गया है। वह अपने साथियों के साथ जन्मदिन मनाने आया हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि युवक के साथ तीन अन्य साथियों की जन्मदिन पार्टी करने के लिए तुलसी जलप्रपात आए हुए थे। वही गोताखोर ना होने से युवक को ढूंढने में पुलिस को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।
Published on:
21 Jul 2023 06:09 pm

बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
