
Chitrakoot News: अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप,अब पुलिस..
वही सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची मानिकपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा शव को पुलिया के नीचे से कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया है। और शव के आसपास जांच की दृष्टि से पुलिस के द्वारा देर तक खोजबीन भी की गई। पर कुछ भी हासिल नहीं हो पाया। हालांकि पुलिस ने शव को पुलिया के नीचे से निकाल कर पंचनामा भर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। और शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
वहीं सूचना लगते ही क्षेत्राधिकारी मऊ राज कमल मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शव 2 से 3 महीने पुराना लग रहा है। उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। उसका शरीर कंकाल में बदल गया है। हमारे द्वारा इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी निकल कर सामने आएगा उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
05 Jun 2023 07:43 am
Published on:
05 Jun 2023 07:39 am
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
