11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chitrakoot News : आखिर कब चित्रकूट वासियों को हर घर जल नल योजना का मिलेगा लाभ, बोले अधिकारी

Chitrakoot News : बुंदेलखंड की प्यास मिटाना पीएम मोदी की प्राथमिकता में से एक है। बुन्देलखण्ड के महोबा में 1100 करोड़ की लागत से महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन का कार्य पूरा किया जा रहा है। जो 3642 किलो मीटर की रेंज में पाइप बिछाए गए है। जो जिले में 3 ग्राम समूह पेयजल परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

2 min read
Google source verification
Chitrakoot News : आखिर कब चित्रकूट वासियों को हर घर जल नल योजना का मिलेगा लाभ, बोले अधिकारी

Chitrakoot News : आखिर कब चित्रकूट वासियों को हर घर जल नल योजना का मिलेगा लाभ, बोले अधिकारी

जानकारी के लिए बता दे की इनमें कार्य लगभग कार्य पूर्ण हो गया है। इन सभी योजनाओं से जिले के सभी 458 गांवों के हर घर को नल से जल मुहैया कराया जाएगा। जिसमें 1 लाख 35 हजार आबादी लाभान्वित होगी। जिसमे 1 लाख 24 हजार लोगो के घरों में टोटी लग गई है और कनेक्शन भी हो गए है।

पानी को लेकर चित्रकूट जिले की स्थिति सुधारने के लिए जिले में करीब 99 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है । जिले में निर्माणाधीन रैपुरा ग्राम समूह योजना,सिलौटा समूह ग्राम योजना,चांदी बांगर ग्रामयोजना जिनसे चित्रकूट जिले वासियो की प्यास बुझाई जा रही है। जिले में निर्माणाधीन योजनाओं को समय से लगभग पूरा कर दिया गया है। योजना जिले के अंतिम गाँव के घरों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचना शुरू हो जाएगा।

वही केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। वही अहिरा गांव वा अग्रहुडा ,मगरहाई, रमटेकवा गांव निवासियो का कहना है। कि एक समय हम लोगों को पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की हर घर नल जल योजना से अब उन लोगों के घर में टोटी से पानी पहुंच जाएगा अब हमारे परिवार की महिलाओं को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

वही नमामि गंगे पूरियोजना के एडीएम एस सुधाकर का कहना है। की चित्रकूट जिले में 1100 करोड़ की लागत से बन रही जिले में 3 थीम्स सिलौटा,चांदी बांगर,रैपुरा परियोजना है। जो लगभग कार्य पूर्ण हो आया है। और 15 जुलाई तक पूरी तरीके से चल जायेगा। और वही 3642 किलो मीटर की पाइप बिछाई गई है। जो टोटल 458 गांव है 377 गांव में कार्य पूरा हो चुका है 1 लाख 35 हजार लोग लाभान्वित होंगे जिनमें 1 लाख 24 हजार का लोगो का कनेक्शन हो चुके है।

और जो भी कार्य कार्य दाई संस्था द्वारा कराया जा रहा है जो भी रोड़े नाली खड़िंजा पाईप लाईन डालने के दौरान खोदे गए है। उनका कार्य भी एक सप्ताह के अंदर पूरा करा दिया जायेगा और प्रधानमंत्री जी की वाटर पेय जल परियोजना है। हर घर नल योजना वा जल जीवन मिशन के तहत 15 जुलाई तक चालू हो जायेगी।