
पत्नी का नाता विवाह करवा धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
चित्तौडग़ढ़/आकोला. पत्नी का दूसरे से नाता विवाह करवा नातायत पति से करीब सवा लाख के आभूषण व दो लाख तीस हजार की नकदी धोखे से लेने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि मोहनलाल पुत्र सीताराम कुमावत ने मामला दर्ज कराया कि उसके पत्नी नहीं होने एवं माता वृद्ध होने के कारण अपने दोस्त मीठूलाल पुत्र तुलसीराम कुमावत निवासी गिलूंड से कोई नाता पत्नी लाने की बात कही। इस पर मीठूलाल ने कहा कि उसकी मामी सुगना पत्नी शिव लाल कुमावत निवासी शिवसिंह जी का खेड़ा थाना फतहनगर का तलाक हो गया। उससे नाता विवाह कराने की बात करता हूं। गत 5 नवम्बर को मीठूलाल व शिवलाल दोनों मोहन लाल के घर गए। मीठूलाल ने कहा कि उसने मामी से पूछ लिया है वह उससे नाता विवाह करने को तैयार है। साथ ही उसने सुगना के पूर्व पति शिवलाल से भी पूछ लिया है उसने उसने सुगना को तलाक दे दिया है और झगड़े की राशि चार लाख रुपए लेकर सुगना की चि_ी लिखने की बात कही। इसके बाद गत 6 नवंबर को मीठूलाल व शिवलाल सुगना को साथ में लेकर मोहनलाल के घर पहुंचे। जहां सुगना मोहनलाल से विवाह के लिए तैयार हो गई। सुगना का पूर्व पति शिवलाल ने मोहन को स्टाम्प पेपर पर लिखकर दे दिया। वह अगले दिन मोहन ने दो लाख तीस हजार रुपए उसके मामा राजमल व शिवलाल को देकर छूट चिठी दे दी। शेष रकम दो तीन दिन में लेने तय हुए। उसी रोज प्रार्थी मोहनलाल के खेत पर भेरुजी के स्थान पर एकत्र होकर सुगना की मोहनलाल से गाठ जोडऩे की रस्म भी कर ली। अगले दिन मोहनलाल ने सुगना को एक किलो चांदी का कंदोरा, चांदी के पायजेब, एक सोने का मंगलसूत्र व मादलिया व चांदी की बिछिया पहना दी। इसके बाद मोहन लाल के साथ सुगना रहने लग गई। इस दौरान सुगना से शिवलाल फोन पर सम्पर्क करती रही। नाता विवाह के 5 दिन बाद 12 नवंबर को शिवलाल ने सुगना से फोन से बातचीत कर उसे आकोला के फतहनगर रोड पर बुलाया व मोटर साइकिल पर बैठाकर भीलवाड़ा ले गया और वहां छोड़ आया। मोहन लाल ने सुगना की खूब तलाश की लेकिन वो नहीं मिली। उसने उसके मामा राजमल व पूर्व पति शिवलाल से भी पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने जांच के दौरान मीठूलाल व शिवलाल से पूछताछ की तो उसने उसकी पत्नी के साथ षडयंत्र पूर्वक 12 नवम्बर को आकोला से फरार कर भीलवाड़ा में छिपाना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने इस पर शिवलाल व मीठूलाल को गिरफ्तार कर लिया आरोपी की सूचना पर सुगना को भीलवाड़ा से डिटेन कर आकोला थाने पर लाए। आरोपी शिवलाल से सुगना को दिए आभूषण भी बरामद कर लिए।
Published on:
12 Jan 2020, 10:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.