14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका से देवदूत बनकर आया एनआरआई, बचाई राजस्थानी महिला की जान

Shri Sanwariyaji Hospital Chittorgarh : अमेरिका से लौटे एनआरआई ने दुर्लभ ग्रुप का रक्त दान कर एक महिला को नया जीवन दिया। ब्लड बैंक में अति दुर्लभ रक्त ‘ओ नेगेटिव’ उपलब्ध नहीं था। जिसके बाद काबरा ने रक्तदान कर राजस्थानी महिला की जान बचाई।

less than 1 minute read
Google source verification
shri_sanwariyaji_hospital_chittorgarh.jpg

American NRI Donating Blood : अल्पप्रवास पर मातृभूमि की ओर लौटे एनआरआई ने दुर्लभ ग्रुप का रक्त दान कर एक महिला को नया जीवन दिया। दरअसल, अति दुर्लभ रक्त ‘ओ नेगेटिव’ की जरूरतमंद महिला गुड्डीबाई गुर्जर को रक्त की कमी के चलते श्रीसांवरियाजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। ब्लड बैंक में यह दुलर्भ ग्रुप का रक्त उपलब्ध नहीं हो था। इस पर महिला के परिजन ने आचार्य तुलसी बहुउद्देश्यीय फाउंडेशन (एटीबीएफ) के कोऑर्डिनेटर मुकेश शर्मा व आकाशदीप से संपर्क किया। इस पर कॉर्डिनेटर द्वारा भारतवंशी अमरीकी नागरिक राकेश काबरा से संपर्क किया।

Blood Donation : काबरा एक दिन के अल्पप्रवास पर चित्तौडग़ढ़ आए थे। जैसे ही उन्हें पता लगा कि रक्त की आवश्यकता है तो, वह तुरंत ब्लड बैंक पहुंचे। काबरा पिछले 32 सालों से अमरीका में कई बार रक्तदान कर लोगों को जीवन दान दे चुके हैं। काबरा ने एटीबीएफ के मानव सेवा में समर्पित सर्जिकल पॉइंट, नेकी की दीवार व रक्तदान क्षेत्र में चल रही सेवा को भी जाना। ललित टहलियानी ने बताया कि दुर्लभ रक्त की जरूरत होने पर सहनवा सरपंच भेरू लाल सुथार, राकेश गुर्जर, अपूर्व छाबड़ा, दिलीप वांगानी, अजयपाल सिंह, अल्ताफ हुसैन शोरगर, लखन नाथ, सुभाष मीणा, हिमांशु जोशी, रामेश्वर भोई, दीपक सोनी, हर्ष जायसवाल, पप्पू लाल गुर्जर ने भी रक्तदान कर जीवनदान दिया।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग