30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवकाश पर जाते ही बाहर चस्पा हो जाती है ‘डॉक्टर साहब अवकाश पर’

जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन लगी होने के बावजूद रोगियों को उसका लााभ नहीं मिल पा रहा है। संबंधित चिकित्सक के अवकाश पर जाते ही जांच कार्य बंद हो जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

kalulal lohar

•

Updated: 29 Dec 2019, 10:19 PM IST

अवकाश पर जाते ही बाहर चस्पा हो जाती है 'डॉक्टर साहब अवकाश पर'

अवकाश पर जाते ही बाहर चस्पा हो जाती है 'डॉक्टर साहब अवकाश पर'

चित्तौडग़ढ़. जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन लगी होने के बावजूद रोगियों को उसका लााभ नहीं मिल पा रहा है। संबंधित चिकित्सक के अवकाश पर जाते ही जांच कार्य बंद हो जाता है। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने से रोगी परेशान है। राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए निशुल्क जांच योजना शुरु कर रखी हो है, लेकिन जिला अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रीराजकीय सामान्य चिकित्सालय में सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर के अवकाश के जाते ही बाहर डाक्टर साहब अवकाश पर नोटिस चस्पा कर दिया जाता है।
जिला अस्पताल में सोनोग्राफी करने वाले डॉ.पंकज आमेटा के अवकाश पर जाने के बाद यहां सोनोग्राफी भी नहीं हो रही है। ऐसे में सोनोग्राफी कराने आने वाले मरीजों को निराश लोटना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों बाहर से सोनोग्राफी करानी पड़ रही है। ऐसा नही है की जिला अस्पताल में ऐसी पहली बार समस्या आई हो, जब दोनों अस्पताल में लगे डॉक्टर के अवकाश पर चले जाने के बाद सोनोग्राफी नहीं हो पाती है। हालांकि अस्पताल प्रशासन व्यवस्थार्थ डॉक्टर इधर-उधर लगाते है लेकिन दूसरी तरफ भी व्यवस्था गड़बड़ा जाती है।

एक-दो दिन बाद आता है नंबर
जिला अस्पताल में एक सोनोग्राफी मशीन होने से भी मरीजों को सोनोग्राफी कराने के लिए दो-तीन दिन तक इंतजार करना पड़ता है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन ४० मरीजों की सोनोग्राफी की जाती है।ऐसे में जिला अस्पताल में सोनोग्राफी कराने आने वाले की संख्या ४० तक होने के बाद आने वाले मरीजों को अगले दिन कराने के लिए कहा जाता है। ऐसे में मरीजों की संख्या भी बढ़ती जाती है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए जिलेभर से मरीज आते है। ऐसे में जिन मरीजों की सोनोग्राफी उस दिन नहीं हो पाती है तो उसको अगले दिन फिर आना पड़ता है। कई बार तो मरीजों को दो-तीन दिन तक चक्कर लगाने पड़ते है। ऐसे में कई मरीजों केा मजबूरी में बाहर से सोनोग्राफी करनी पड़ती है। अधिक संख्या आने से कई मरीजों का नंबर एक-दो दिन बाद आता है।

.......................................

दिसंबर माह होने से डॉक्टर अवकाश पर चल रहे है। जिला अस्पताल में सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर अवकाश पर है। व्यवस्थार्थ महिला एवं बाल चिकित्सालय में लगे डॉक्टर को इधर भी सोनोग्राफी करने के लिए कहा है।
डॉ.दिनेश वैष्णव, पीएमओ , जिला अस्पताल चित्तौडग़ढ़