1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बल्कर ने सीमेंट कंपनी के गार्ड को कुचला, लोगों ने पीछा कर पकड़ा

कोटा-उदयपुर राजमार्ग पर रविवार को सहनवा के निकट अनियंत्रित बल्कर ने बाइक सवार सीमेंट कंपनी के एक गार्ड को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बल्कर सहित फरार हुए चालक को लोगों ने पीछा कर रिठोला चौराहे के पास पकड़ लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
बल्कर ने सीमेंट कंपनी के गार्ड को कुचला, लोगों ने पीछा कर पकड़ा

बल्कर ने सीमेंट कंपनी के गार्ड को कुचला, लोगों ने पीछा कर पकड़ा

चित्तौडग़ढ़
कोटा-उदयपुर राजमार्ग पर रविवार को सहनवा के निकट अनियंत्रित बल्कर ने बाइक सवार सीमेंट कंपनी के एक गार्ड को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बल्कर सहित फरार हुए चालक को लोगों ने पीछा कर रिठोला चौराहे के पास पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार राजमार्ग पर सहनवा के निकट रविवार दोपहर अनियंत्रित बल्कर ने बाइक सवार नागा्रैर जिले की रिया तहसील के बनवाड़ा निवासी और हाल नया गांव स्थित सीमेंट कंपनी में कार्यरत गार्ड भंवरलाल (४७)पुत्र गोदाराम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद बल्कर सहित चालक फरार हो गया। राजमार्ग से होकर गुजर रहे मीणा पाड़ा निवासी शिवराज मीणा ने अपनी कार से बल्कर का पीछा किया और उसे रिठोला चौराहे के पास पकड़कर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान बल्कर चालक ने मीणा की कार को भी चपेट में लेकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर बल्कर जब्त कर लिया। शव को सांवलिया जी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बल्कर चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।

Story Loader