एसएचओ रीना मिस्त्री ने बच्चों को फटकार लगाकर करीब साढ़े 11 बजे रास्ता तो खुलवा दिया, लेकिन इसके बाद भी सडक़ पर हंगामा चलता रहा। बच्चे स्कूल की चाबी नहीं दे रहे थे, जिससे स्कूल को नहीं खोला जा सका। बाद में स्कूली बच्चों ने जिला कलक्टर व शिक्षा मंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।