15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करोड़ों का कर्जदार निकाला ये कांग्रेस प्रत्याशी, नामांकन भरते समय हुआ बड़ा खुलासा

Lok Sabha Election 2024: चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना व उनकी पत्नी सज्जन बाई के पास करोड़ों की संपति है। साथ ही आंजना दंपती कर्जदार भी है।

less than 1 minute read
Google source verification
congress_1.jpg

चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना व उनकी पत्नी सज्जन बाई के पास करोड़ों की संपति है। साथ ही आंजना दंपती कर्जदार भी है। जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष गुरुवार को नामांकन के साथ पेश संपति के ब्यौरे में आंजना ने बताया है कि उनके पास 12 लाख 82 हजार 872 रुपए का बैंक बैलेंस हैं। जबकि 33 करोड़, 62 लाख 6 हजार 637 रुपए के उनके पास शेयर है। आंजना ने 21 करोड़ 33 लाख 26 हजार 790 रुपए का ऋण ले रखा है। कांग्रेस प्रत्याशी के पास 8891.84 ग्राम सोना व 5 किलो 435 ग्राम चांदी के आभूषण हैं। जबकि, उनकी पत्नी सज्जनबाई के पास 598.84 ग्राम सोना व 3.15 किलो चांदी के आभूषण है। दोनों के पास कुल 2 करोड़ 78 लाख 52 हजार 623 रुपए का सोना-चांदी है।

इसके अलावा उदयलाल आंजना ने 8 करोड़ 47 लाख 16 हजार 306 रुपए की देनदारियां होना बताई हैं। आंजना की पत्नी के पास 2 करोड़ 35 लाख 52 हजार 795 रुपए के शेयर है और 4 करोड़ 96 लाख 44 हजार 601 रुपए का ऋण ले रखा है। इसके अलावा उदयलाल आंजना के पास करीब 5 हजार 882 लाख रुपए की जमीन है। कॉमर्शियल भवन भी हैं, जिनकी कीमत 167.95 लाख रुपए हैं। दो मकान भी हैं, जिनकी कीमत 197.58 लाख रुपए बताई है।

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी, जानें भाटी के पास कितनी संपत्ति...?


बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग