चित्तौड़गढ़

चूक न जाए मौका, मनपसंद खरीदारी का मौका केवल 12 तक

हस्तशिल्प मेले में विभिन्न स्टॉलों पर उमड़ रही खरीदारों की भीड़शहरवासियों को नववर्ष व शीतकालीन अवकाश की सौगात

less than 1 minute read
चूक न जाए मौका, मनपसंद खरीदारी का मौका केवल 12 तक


चित्तौडग़ढ़. शहरवासियों को नववर्ष व शीतकालीन अवकाश की सौगात के रूप में राजस्थान पत्रिका प्रायोजित हस्तशिल्प मेला में पसंदीदा उत्पादों की खरीद से चूूक न जाए इसके लिए लोगों की भीड़ उमड रही है। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर घूमरगार्डन के नजदीक रतनबाग गार्डन में आयोजित मेला रविवार को अंतिम दिन होगा। शहर में शुक्रवार को लोग परिवार सहित मेले में पहुंचे और जमकर खरीदारी की। दिन में धूप खिलने पर लोगों ने सुनहरी धूप के बीच मेले में विभिन्न स्टॉलों पर जमकर खरीदारी की। लोग आसमान छूते झूलों में रोमांचित होने के बाद फूड जोन में लजीज व्यंजनों का स्वाद भी लेते रहे। मेले में शहरवासियों के लिए थ्री डी डिजीटल सेल्फी पॉइंंट भी विशेष आकर्षण बना हुआ है। यहां लोग परिवार व दोस्तो के साथ अलग-अलग अंदाज में सेल्फी ले रहे है। नि:शुल्क प्रवेश वाले इस मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले लगाए गए है। मेले में इलेक्ट्रोनिक उत्पाद, कृषि संबंधी यंत्र, एफएमजीसी, फैशन परिधान, गारमेंटस, हैण्डलूम, हैण्डीक्रॉफ्ट, सौन्दर्य उत्पाद, फर्नीचर, इंटीरियर्स, हैल्थ एवं फिटनेस प्रॉडक्ट आदि तरह के उत्पादों की स्टॉल लगाई गई है। यहां परिवार के हर वर्ग की पसंद के उत्पाद मिल रहे है।

मेले के समाचार की कटिंग दिखाने पर निश्चित उपहार
राजस्थान पत्रिका में शनिवार को प्रकाशित होने वाली हस्तशिल्प मेले के समाचार की कटिंग लाकर महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित घूमरगार्डन के नजदीक रतनबाग गार्डन में आयोजित मेला प्रांगण में लगे काउंंटर पर दिखाने वाले प्रत्येक पाठक को पाल हर्बल वैदिक की ओर से निश्चित पुरस्कार दिया जाएगा। ये कटिंग दोपहर १२ से रात ८ बजे के मध्य दिखाई जा सकेगी।

Published on:
10 Jan 2020 11:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर