27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग वासियों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम

चित्तौडग़ढ़. चित्तौडग़ढ़ दुर्ग पर रहने वाले लोगों को भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग की ओर से निर्माण सामग्री दुर्ग पर नहीं ले जाने से हो रही परेशानियों के चलते दुर्ग वासियों ने बुधवार शाम को रामपोल के यहां पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
दुर्ग वासियों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम

दुर्ग वासियों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम

चित्तौडग़ढ़. चित्तौडग़ढ़ दुर्ग पर रहने वाले लोगों को भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग की ओर से निर्माण सामग्री दुर्ग पर नहीं ले जाने से हो रही परेशानियों के चलते दुर्ग वासियों ने बुधवार शाम को रामपोल के यहां पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग की ओर से किसी भी तरह की निर्माण सामग्री दुर्ग पर ले जाने के लिए पाबंदी लगा रखाी है। जिससे दुर्ग पर रहने वाले लोग अपने जर्जर भवनों की मरम्मत भी नहीं करा पा रहे है। ऐसे में निर्माण सामग्री ले जाने के लिए वे जिला कलक्टर से लेकर मंत्री तक गुहार लगा चुके है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में पार्षद अशोक वैष्ण्व के नेतृत्व में दुर्गवासियों ने बुधवार शाम को विरोध स्वरुप जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद नगरपरिषद सभापति संदीप शर्मा, राजस्थान धरोहर संरक्षण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, उपखण्ड अधिकारी आदि मौके पर पहुंचे और दुर्गवासियों की समस्याएं सुनी। बाद में भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एएसआई के अधिकारी का कहना था कि इसकी स्वीकृति जोधपुर से आएगी। वे नियमों में बंधे हुए है। इसके ब ाद स्थानीय अधिकारियों की ओर से इस सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया।