30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूंंजे भारत माता के जयकारे, सीएए के प्रति जताया समर्थन

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में मंगलवार को निम्बाहेड़ा की सड़कों पर नारे गूंजे। राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वाधान में निकाली गई रैली में नगर के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

kalulal lohar

•

Updated: 31 Dec 2019, 11:21 PM IST

गूंंजे भारत माता के जयकारे, सीएए के प्रति जताया समर्थन

गूंंजे भारत माता के जयकारे, सीएए के प्रति जताया समर्थन

चित्तौडग़ढ़. निम्बाहेड़ा. संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में मंगलवार को निम्बाहेड़ा की सड़कों पर नारे गूंजे। राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वाधान में निकाली गई रैली में नगर के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में नगर की कई सामाजिक, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ ही व्यापारिक व अन्य संगठनो के पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। नगर के सभी प्रमुख मार्गो पर व्यापारियों ने अपनी दुकाने व प्रतिष्ठान ज्ञापन देने तक बंद रख सीएए का खुलकर समर्थन किया। रैली में सैकडो की संख्या में राष्ट्रीय ध्वज व भगवा ध्वज लहराते हुए नागरिक, ग्रामीणजन व युवा भारत माता की जयकारे के साथ सीएए के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे। भारतमाता के जयकारों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में भी नारे लगे। डीजे पर बज रहे ''मेरा रंग दे बसंती चोला, हर करम अपना करेंगे, ए वतन तेरे लिये'' सहित राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गीतो पर युवाओं की टोलियां नाचते झूमते चल रही थी। रैली की अग्रिम पक्ति में महिलाओं की टीम नारेबाजी करते हुए चल रही थी।
रैली में शामिल होने के लिये सुबह 10 बजे मालगोदाम मार्ग स्थित नेहरू पार्क के पास ग्रामीणजनो के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रैली प्रारंभ होने के पूर्व राष्ट्रीय जागरण मंच के संयोजक ललित प्रकाश शारदा की उपस्थिति में गौ भक्त पं. राधेश्याम सुखवाल एवं पंकज झा ने संबोधित करते हुए सीएए के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कानून नागरिकता देने वाला है, इस कानून से किसी को भ्रमित अथवा भयभीत होने की जरूरत नही है। प्रात: सवा 11 बजे रैली प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंची, जहां पंकज झा ने ज्ञापन का वाचन कियराष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन राष्ट्रीय जागरण मंच के विक्रम आंजना, विमल कोठारी, कमलेश जैन, श्यामसुंदर मुंदडा, विमल जेतावत, श्रीपाल सिसोदिया, विकास चंडक, सोनू तोतला आदि एसडीएम पंकज शर्मा को सौंपा। ज्ञापन देने के बाद नगर की दुकाने व प्रतिष्ठान खुल गए। रैली के मद्देनजऱ नगर में पुलिस नेे सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। रैली के आगे आगे डीएसपी मुकेश सोनी, बडीसादडी, सदर थानाधिकारी फूल चन्द टेलर, कोतवाल हिमांशुसिंह सहित विभिन्न थानों के थानाधिकारी व पुलिस बल चल रहा था।

.....................................

जनप्रतिनिधि भी हुए रैली में शामिल
राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वाधान में निकाली गई सीएए समर्थन रैली में पूर्व मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, सासंद सीपी जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोतम दक, चित्तौडगढ विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, निम्बाहेड़ा के पूर्व विधायक अशोक नवलखा, बेगू के पूर्व विधायक सुरेश धाकड़ भी शामिल हुए। ये सभी जनप्रतिनिधि रैली में आमजनो के साथ चलते रहे।