5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पसंद की खरीदारी के साथ ले रहे सेल्फी का आनंद

शहरवासियों को नववर्ष व शीतकालीन अवकाश की सौगात के रूप में राजस्थान पत्रिका प्रायोजित हस्तशिल्प मेला में लोगों की भीड़ उमड रही है। लोग आसमान छूते झूलों में रोमांचित होने के बाद फूड जोन में लजीज व्यंजनों का स्वाद भी लेते रहे।
less than 1 minute read
Google source verification
पसंद की खरीदारी के साथ ले रहे सेल्फी का आनंद

पसंद की खरीदारी के साथ ले रहे सेल्फी का आनंद

हस्तशिल्प मेले में लोगों की भीड़
चित्तौडग़ढ़. शहरवासियों को नववर्ष व शीतकालीन अवकाश की सौगात के रूप में राजस्थान पत्रिका प्रायोजित हस्तशिल्प मेला में लोगों की भीड़ उमड रही है। लोग आसमान छूते झूलों में रोमांचित होने के बाद फूड जोन में लजीज व्यंजनों का स्वाद भी लेते रहे। मेले में शहरवासियों के लिए थ्री डी डिजीटल सेल्फी पॉइंंट भी विशेष आकर्षण बना हुआ है। यहां लोग परिवार व दोस्तो के साथ अलग-अलग अंदाज में सेल्फी ले रहे है। नि:शुल्क प्रवेश वाले इस मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले लगाए गए है। मेले में इलेक्ट्रोनिक उत्पाद, कृषि संबंधी यंत्र, एफएमजीसी, फैशन परिधान, गारमेंटस, हैण्डलूम, हैण्डीक्रॉफ्ट, सौन्दर्य उत्पाद, फर्नीचर, इंटीरियर्स, हैल्थ एवं फिटनेस प्रॉडक्ट आदि तरह के उत्पादों की स्टॉल लगाई गई है। यहां परिवार के हर वर्ग की पसंद के उत्पाद मिल रहे है। देश के विभिन्न क्षेत्रों के मशहूर उत्पाद भी यहां मिल रहे है।

.................................

पत्रिका की कटिंग लाने पर निश्चित पुरस्का
राजस्थान पत्रिका में मंगलवार को प्रकाशित होने वाली हस्तशिल्प मेले के समाचार की कटिंग लाकर महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित घूमरगार्डन के नजदीक रतनबाग गार्डन में आयोजित मेला प्रांगण में लगे काउंंटर पर दिखाने वाले प्रत्येक पाठक को पाल हर्बल वैदिक की ओर से निश्चित दो-दो पुरस्कार दिए जाएंगे। ये कटिंग दोपहर १२ से रात ८ बजे के मध्य दिखाई जा सकेगी। सोमवार को भी कटिंग दिखा पुुरस्कार पाने कई लोग पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग