31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chittorgarh: साहब ! ‘क्लास’ कम कर दो, अफीम तुलाई में किसान भावुक अफसर सख्त, खातों में 60 लाख ट्रांसफर

Mewar Opium Procurement: मेवाड़ के 'काले सोने' (अफीम) की सरकारी खरीद के दूसरे दिन भी तुलाई केंद्र पर भारी उत्साह देखा गया। तुलाई केंद्रों पर कुछ काश्तकारों की अफीम 5वीं गुणवत्ता में पाए जाने पर अफसरों पर मौखिक दबाव बनाते हुए क्लास घटाने का आग्रह करते नजर आए।

2 min read
Google source verification
अफीम तुलाई केंद्र पर ​मौजूद किसान, पत्रिका फोटो

अफीम तुलाई केंद्र पर ​मौजूद किसान, पत्रिका फोटो

Mewar Opium Procurement: मेवाड़ के 'काले सोने' (अफीम) की सरकारी खरीद के दूसरे दिन भी तुलाई केंद्र पर भारी उत्साह देखा गया। किसान अफीम की पैदावार लेकर तुलाई केंद्रों पर एकत्रित हैं तो कुछ काश्तकारों की अफीम 5वीं गुणवत्ता में पाए जाने पर अफसरों पर मौखिक दबाव बनाते हुए क्लास घटाने का आग्रह करते नजर आए।

अफीम निरीक्षक केसी कोष्टा ने बताया कि दूसरे दिन कुल 17 गांवों के 449 काश्तकार अपनी उपज लेकर पहुंचे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कुल 3755.390 किलो अफीम की तुलाई की गई, जिसके बदले किसानों के बैंक खातों में 60,84,500 रुपए का भुगतान तत्काल कर दिया गया है।

आज तक ही मिलेगा 90 प्रतिशत भुगतान का लाभ

जिला अफीम अधिकारी बीएन मीणा के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट का सदुपयोग करने के लिए विभाग द्वारा तुलाई के साथ ही 90 प्रतिशत भुगतान हाथों-हाथ किया जा रहा है। शेष 10 प्रतिशत राशि का भुगतान भी अंतिम गुणवत्ता रिपोर्ट के बाद ही होगा। हालांकि, यह विशेष सुविधा केवल आज तक ही प्रभावी रहेगी।

1 अप्रेल से नियम बदल जाएंगे और किसानों को भुगतान के लिए नीमच फैक्ट्री की रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। फैक्ट्री से जांच रिपोर्ट आने में सामान्यतः 7 से 8 दिनों का समय लगता है, जिसके बाद ही राशि ट्रांसफर की जाएगी।

अधिकारी पर दबाव: "साहब! अफीम की क्लास कम कर दो"

तुलाई केंद्र पर उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब एक काश्तकार अपनी अफीम की गुणवत्ता से संतुष्ट नजर नहीं आया। जांच के दौरान काश्तकार की अफीम 'पांचवीं श्रेणी' (क्लास) में पाई गई।
इस पर किसान ने अफीम अधिकारियों पर मौखिक दबाव बनाते हुए क्लास घटाने (गुणवत्ता सुधारने) का निवेदन किया। किसान का तर्क था कि उसका पूरा परिवार इसी खेती पर निर्भर है और कम श्रेणी मिलने से उसे आर्थिक नुकसान होगा। हालांकि, अधिकारियों ने गुणवत्ता मानकों का हवाला देते हुए नियमानुसार ही कार्रवाई की बात कही।

दूसरे दिन तुलाई में यह खास-खास

  • कुल गांव: 17 गांवों की अफीम तुली।
  • लाभार्थी: 449 काश्तकारों के खाते में पहुंची राशि।
  • त्वरित भुगतान: 90 प्रतिशत राशि का भुगतान सीधे बैंक खातों में।
  • डेडलाइन: 1 अप्रेल से फैक्ट्री रिपोर्ट के आधार पर होगा भुगतान।