फायरिंग में एक गोली अजयराज सिंह के दाहिनी भुजा पर लगी और हार्ट के पास फेंफड़ों में जाकर फंस गई। लहूलुहान हालत में अन्य साथी उन्हें लेकर बिरला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्हें सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय लाया गया। जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया। इधर आरोपियों ने होटल के बाहर खड़ी दो कार को आग लगा दी और फरार हो गए।