6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपड़े की दुकान पर लड़की से छेड़छाड़, चीखने पर भागा दुकानदार

भादसोड़ा कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान में दुकानदार ने कपड़े खरीदने आई एक नाबालिग ग्राहक के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मशक्कत कर उसे बाद में दबोच लिया। इसी बीच घटना से क्षेत्र में माहौल गरमा गया।

2 min read
Google source verification
photo_6143364076391217660_x.jpg

सांवलियाजी/पत्रिका. भादसोड़ा कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान में दुकानदार ने कपड़े खरीदने आई एक नाबालिग ग्राहक के साथ छेड़छाड़ की। ग्राहक के चीखने पर दुकानदार भाग कर पड़ोस के मकान की छत पर जा कर दुबक गया। पुलिस ने मशक्कत कर उसे बाद में दबोच लिया। इसी बीच घटना से क्षेत्र में माहौल गरमा गया। हालांकि क्षेत्र में गुरुवार को माहौल शांत एवं नियंत्रित रहा।

पुलिस के अनुसार भादसोड़ा कस्बे में कूथणा रोड पर रेडीमेड कपड़े की दुकान पर एक किशोरी अपने भाई के साथ कपड़े खरीदने आई। कपड़े खरीद करने के बाद फिटिंग देखने के लिए वह दुकान की एक केबिन में चली गई। यहां कपड़े बदलने के दौरान किशोरी के चीखने चिल्लाने पर भाई व आसपास मौजूद लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किशोरी ने उन्हें बताया कि कपड़े बदले जाने के दौरान दुकानदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। इसी बीच दुकानदार रघुनाथपुरा निवासी समीर खान मौके से भाग छूटा।

यह भी पढ़ें : बैंक को बम से उड़ाने की धमकी देकर लूटे 24 लाख, सिर्फ 20 मिनट में ऐसे दिया वारदात को अंजाम

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र सेन मय जाप्ता मौके पर आ गए। मौके से फरार हुए दुकान की तलाश में पुलिस जाप्ता जुट गया। पुलिस और ग्रामीणों ने दुकानदार को करीब दो घंटे तक काफी ढूंढा पर नहीं मिला। इधर, ग्रामीणों की बढ़ती संख्या व गुस्से को देखते हुए भदेसर पुलिस उपाधीक्षक धर्माराम गीला भी आ गए। मंडफिया पुलिस जाप्ता भी आ गया। अंधेरा होने के कारण पुलिस को दुकानदार समीर खान को तलाशने में मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे पड़ोस के एक मकान की छत से दबोच लिया गया।

गरमाए माहौल के बीच पुलिस आरोपी को जीप में बिठाकर थाने लाई। यहां पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर लिया। एतिहातन क्षेत्र में मंडफिया व भादसोड़ा पुलिस जाप्ता मोहल्ले में तैनात रहा।

यह भी पढ़ें : पानी के बिल पहुंचाने में 'लेट-लतीफी', उपभोक्ताओं की शिकायतों का अंबार, जलदाय विभाग की आई ये दलील