6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chittorgarh: नन्ही बिटिया का पराक्रम, स्केट्स से 9 साल की आराध्या ने फतह किया चित्तौड़गढ़ दुर्ग, हर कोई रह गया दंग

Inspiring Story: मेवाड़ की शौर्य धरा और त्याग के प्रतीक चित्तौड़गढ़ दुर्ग ने एक बालिका के हौसले से एक नया इतिहास बनते देखा है।

2 min read
Google source verification
हर बेटी के लिए मिसाल बनी आराध्या, पत्रिका फोटो

हर बेटी के लिए मिसाल बनी आराध्या, पत्रिका फोटो

Inspiring Story: मेवाड़ की शौर्य धरा और त्याग के प्रतीक चित्तौड़गढ़ दुर्ग ने एक बालिका के हौसले से एक नया इतिहास बनते देखा है। जहां कभी वीरों की तलवारें खनकती थीं वहां आज एक 9 साल की नन्ही बालिका के स्केट्स के पहियों ने कामयाबी की नई इबारत लिख दी।

महज 9 साल की उम्र, पैरों में स्केटिंग शूज और आंखों में अजेय दुर्ग को फतह करने का सपना। महारानी पद्मिनी की धरती पर इस नन्ही जांबाज ने दुर्ग की कठिन और घुमावदार चढ़ाई को स्केटिंग करते हुए पार कर हर किसी को हैरत में डाल दिया है। गांधीनगर निवासी ज्वेलर्स दीपक सोनी की पुत्री आराध्या सोनी 7 साल की उम्र से ही स्केटिंग कर रही है। महज दो साल में उसने दुर्ग की चढ़ाई के साथ-साथ पूर्व में गांधीनगर सेक्टर एक मेनरोड़ अपने आवास से सेंती सांवलियाजी मंदिर छह किलोमीटर स्केटिंग की है।

कदम-कदम पर चुनौती पर अडिग रहा जज्बा

दुर्ग की चढ़ाई किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं थी। पाडन पोल से शुरू हुआ रामपोल तक का यह सफर काफी घुमावदार और कठिन है। इसके बावजूद इस नन्हीं बिटिया के हौसले पत्थरों से भी मजबूत निकले। पसीने से तरबतर चेहरे पर थकान की जगह मंजिल पाने की चमक साफ नजर आ रही थी। रास्ते में मौजूद सैलानियों ने जब इस दृश्य को देखा तो हर कोई शाबाशी देता नजर आया।

संदेश कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

अपनी इस साहसिक उपलब्धि के बाद नन्हीं चैंपियन आराध्या सोनी ने बड़ा संदेश दिया। उसने कहा कि लक्ष्य चाहे पहाड़ जैसा ऊंचा हो, अगर मन में विश्वास और पैरों में रफ्तार हो तो दुनिया की कोई भी चढ़ाई आपको रोक नहीं सकती है। मैं चाहती हूं कि हर बेटी बाहर निकले और अपनी प्रतिभा से आसमान छुए। अब बदलते वक्त में बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। बेटियों को अब भी परिवारजनों के सहयोग की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।

सांवलिया सेठ मंदिर तक स्केटिंग का सपना

आराध्या सोनी आगामी दिनों में अगले सफर में घर से 45 किलोमीटर दूर विख्यात सांवलिया सेठ मंदिर तक स्केटिंग करना चाहती है। इसमें प्रशासन और पुलिस की सहायता जरूरी है। आराध्या ने इसके लिए अभी से अभ्यास शुरू कर दिया है।