हाल ए कलक्टे्रट: साहब चार कदम पर चलकर तो देखो क्या हाल है
चित्तौडग़ढ़. सरकार की योजनाओं एवं अभियान के आदेश जिले में भले ही चित्तौडग़ढ़ कलक्टेट से जारी होते हो लेकिन इन अभियानों को लेकर जब कलक्टेट परिसर में ही पालना ढंग से नहीं हो रही हो तो जिले में किस तरह से होगी इसे सहज ही समझा जा सकता है। स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जहां केन्द्र एवं राज्य सरकार ने अभियान छेड़ रखा हो वहीं दूसरी ओर चित्तौडग़ढ़ में पसरा गंदगी का अम्बार इस मिशन की एक बानगी है।