30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने मार दिया चाकू, पुत्र के सिर से उठा मां का साया

पूरा शहर जब नव वर्ष की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा था उस समय एक घर में पारिवारिक कलह ने आठ साल के मासूम के सामने मां का साया छिन लिया। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

kalulal lohar

•

Updated: 31 Dec 2019, 11:03 PM IST

पति ने मार दिया चाकू, पुत्र के सिर से उठा मां का साया

पति ने मार दिया चाकू, पुत्र के सिर से उठा मां का साया

पुलिस कर रही फरार पति की तलाश
चित्तौडग़ढ़. पूरा शहर जब नव वर्ष की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा था उस समय एक घर में पारिवारिक कलह ने आठ साल के मासूम के सामने मां का साया छिन लिया। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हो गए पति की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार शहर जूना बाजार हाल मोहर मंगरी कच्ची बस्ती निवासी शेरू मंसूरी का पत्नी आमना के साथ मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान शेरु ने आठ वर्षीय पुत्र अयान को बाहर खेलने के लिए भेज दिया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। झगड़े के दौरान शेरू ने आमना को सीने में चाकू घोंप दिया। आमना घायल अवस्था में बाहर आकर गिर गई। शेरु पत्नी को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। पड़ौसी घायल आमना को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चितौडग़ढ़ पुलिस उप अधीक्षक कमल प्रसाद और कोतवाल सुमेरसिंह जिला चिकित्सालय पहुंचे। पुलिस ने आमना के ८ साल के पुत्र और पड़ोसियों से मामले की जानकारी ली। कोतवाल मोहर मंगरी कच्ची बस्ती में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका आमना के पीहर पक्ष को भी सूचित किया है। मृतका पीहर बेगूं क्षेत्र में ठुकराई बताया गया। बताया गया कि शेरू शहर में ऑटो चलाता है।पडौसियों ने बताया कि झगड़े में घायल आमना को १०८ से चिकित्सालय लाया गया। इसी दौरान कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के भी करीब एक घंटे बाद पुलिस चिकित्सालय पहुंची।
.................
झगड़े में पुत्र भी हो गया घायल
मृतका का बेटा अयान कक्षा चार में पढ़ता है। अयान ने बताया कि वह बाहर खेल रहा था तभी उसे किसी ने आकर बोला घर में झगड़ा हो रहा है। वह घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था तो वे फाटक पर चढ़कर अंदर गया। इस दौरान पिता के हाथ से चाकू छीनने के प्रयास में उसका हाथ हल्का सा कट गया। उसने बताया कि उसके पिता और माता के बीच करीब दो-तीन माह पहले भी झगड़ा हुआ था। हालांकि वह यह नहीं बता पा रहा है कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ।
..................................

किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा गया। पत्नी घर के अंदर बंद करके उसके साथ मारपीट कर घर में रखे चाकू को घोंप हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव के प्रयास में बेटा भी घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
कमल प्रसाद, पुलिस उप अधीक्षक, चित्तौडग़ढ़