5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: सांवलियाजी में जलझूलनी एकादशी मेला 24 से, सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात होंगे बाउंसर

Jal Jhulani Ekadashi Mela: कॄष्णधाम सांवलिया जी में जलझूलनी एकादशी का मेला 24 से 26 सितंबर तक आयोजित होगा। मेले की तैयारियों व कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को बैठक हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6078102159997647924_x.jpg

चित्तौड़गढ़. Jal Jhulani Ekadashi Mela: कॄष्णधाम सांवलिया जी में जलझूलनी एकादशी का मेला 24 से 26 सितंबर तक आयोजित होगा। मेले की तैयारियों व कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को बैठक हुई।

कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला कलक्टर पीयूष समारिया व पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण आदि के बारे में चर्चा कर निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर व सांवलिया जी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गोयल ने मेले को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांवलियाजी जलझूलनी एकादशी मेला 24 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सांवलियां सेठ के भंडार में भक्तों ने लगाया नोटों का ढेर, 9.72 करोड़ कैश, 12 किलो से ज्यादा चांदी और करोड़ों का सोना भेंट

मेले में शोभायात्रा सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंदिर मंडल की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले के दौरान मंदिर मंडल की तरफ से भी सुरक्षाकर्मी और बाउंसर लगाए जाएंगे। बैठक में कपासन प्रधान भैरूलाल चौधरी, सांवलिया जी मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीना, उप अधीक्षक नरपत सिंह, तहसीलदार गुणवंतलाल माली, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता हरि सिंह मीणा सहित मंदिर मंडल के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : अनोखा शिव मंदिर: यहां गंगाकुंड में स्नान पर मिलता है पाप मुक्ति प्रमाण-पत्र