26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांवलियां सेठ के भंडार में भक्तों ने लगाया नोटों का ढेर, 9.72 करोड़ कैश, 12 किलो से ज्यादा चांदी और करोड़ों का सोना भेंट

मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्रीसांवलिया सेठ के भंडार से चार चरणों की गणना के बाद 9 करोड़ 72 लाख 17 हजार 300 रुपए की राशि निकली है। कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को भगवान श्रीसांवलिया सेठ का भंडार दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन खोला गया था। शनिवार तक भंडार से प्राप्त राशि की गणना चार चरणों में की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 20 Aug 2023, 9:59 AM IST

sanwaliya_seth_mandir.jpg

चितौड़गढ़. मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्रीसांवलिया सेठ के भंडार से चार चरणों की गणना के बाद 9 करोड़ 72 लाख 17 हजार 300 रुपए की राशि निकली है। कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को भगवान श्रीसांवलिया सेठ का भंडार दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन खोला गया था। शनिवार तक भंडार से प्राप्त राशि की गणना चार चरणों में की गई। शनिवार को की गई गणना में 60 लाख 800 रुपए की राशि भंडार से प्राप्त हुई। शनिवार से पूर्व में की गई गणना में 09 करोड़ 12 लाख 16 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। चारों चरणों में की गई गणना के बाद इस माह भंडार से अब तक कुल 9 करोड़ 72 लाख 17 हजार 300 रुपए प्राप्त हुए।
यह भी पढ़ें : अनोखा शिव मंदिर: यहां गंगाकुंड में स्नान पर मिलता है पाप मुक्ति प्रमाण-पत्र

इधर, ठाकुरजी के भंडार से 12 किलो 900 ग्राम चांदी व 1 किलो 86 ग्राम सोना भी प्राप्त हुआ। साथ ही श्रीसांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में एक करोड़ 54 लाख रुपए की राशि व 30 ग्राम सोना तथा 26 किलो 831 ग्राम 800 मिलीग्राम चांदी भेंट स्वरूप प्राप्त हुई। शनिवार को चौथे चरण की गणना करने के दौरान मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, भेरूलाल सोनी सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे। भगवान श्रीसांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त सिक्कों की गणना करना शेष रहा।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग