
महिला एवं बाल अस्पताल के पालना घर में गूंजी किलकारी
चित्तौडग़ढ़
चित्तौडग़ढ़ में महिला एवं बाल चिकित्सालय के पालना गृह में बुधवार को आधी रात में नवजात बालक की किलकारी गूंजी है। छह घंटे के इस नवजात का पालना घर में कोई सुरक्षित त्याग कर गया। नवजात को एनआईसीयू यूनिट में भर्ती कराया गया है और उसे सांस लेने में परेशानी आ रही है।
एनआईसीयू प्रभारी डॉ. जयसिंह मीणा ने बताया कि बुधवार को आधी रात में अज्ञात परिजन छह घंटे पहले जन्मे नवजात (बालक) को महिला एवं बाल चिकित्सालय में सुरक्षित त्याग के लिए स्थापित पालना गृह में छोड़ गए। पालने की अलार्म बजने पर नर्सिंगकर्मी वहां पहुंचे तो नवजात कपड़े में लिपटा हुआ पालने में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे डॉ. मीणा ने नवजात की जांच के बाद उसे एनआईसीयू यूनिट में भर्ती कर लिया। नवजात को सांस लेने में परेशानी आ रही है। नवजात का वजन २ किलो २०० ग्राम है। गौरतलब है कि पालना घर में इस वर्ष अब तक पांच नवजात आ चुके हैं।
Published on:
20 Aug 2021 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
